Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Update: बारिश ने बढ़ाई ठंडक, शहर के तापमान में आई गिरावट

Chandigarh Weather Update शनिवार रात हुई बारिश की वजह से शहर के तापमान में इजाफा हुआ है। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है। इन सबके बीच शहर में शीत लहर चलने का दौर भी जारी है।

By Rohit KumarEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 11:09 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:09 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: बारिश ने बढ़ाई ठंडक, शहर के तापमान में आई गिरावट
शनिवार रात हुई बारिश की वजह से शहर के तापमान में इजाफा हुआ है।

चंडीगढ़, वैभव शर्मा। शनिवार रात हुई बारिश की वजह से शहर के तापमान में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही शहर के तापमान पर भी इसका असर पड़ा। शहर में इस समय तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। वहीं, रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है। इन सबके बीच शहर में शीत लहर चलने का दौर भी जारी है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ में व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव ने कार्यकारिणी की घोषित, इनको सौंपी अहम जिम्मेवारियां

सुबह से ही बर्फीली हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को आसमान साफ रहने की संभावना जताई है, जिसके चलते दोपहर के बाद मौसम खुल सकता है और शहर में धूप निकलेगी। सुबह के समय पड़ रही धुंध की वजह से तापमान गिर रहा है। यहां एक और रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही थी।

वहीं, रविवार को सुबह के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही संभावना जताई थी कि आने वाले समय में ठंड बढ़ेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने आने वाले समय में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी होगी। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 10 डिग्री था और आसमान में बादल छाए रहने के साथ धुंध भी पढ़ रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.