Move to Jagran APP

Weather Update: चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार, जानें अगले एक हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Chandigarh Weather Forecast Today 25 Feb 2022 चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से शहर में मौसम बदला हुआ है। बारिश के साथ 40 किमी की तरफ्तार से हवाएं चलेंगी जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Fri, 25 Feb 2022 07:52 AM (IST)Updated: Fri, 25 Feb 2022 07:52 AM (IST)
Weather Update: चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार, जानें अगले एक हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आने वाले दिनों में भी चंडीगढ़ में मौसम खराब रहेगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने से आज बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग की माने तो शहर में बादल छाए रहेंगे और शाम तक बारिश का हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस पूरे हफ्ते मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस है।

loksabha election banner

शनिवार को भी आसमान पर बादल छाए रहेंगे, शहर का अधिकतम  तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहेगा। रविवार को आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहेगा।  सोमवार को आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा। वहीं वीरवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह का आगाज खिली धूप के साथ हुआ। वहीं दोपहर को बादल छा गए और शाम के हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया।

आने वाले दिनाें में एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने हो रहे हैं। इन वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से ट्राइसिटी में बारिश के आसार बने हुए हैं। 28 फरवरी और मार्च के पहले सप्ताह तक मौसम खराब रहेगा। विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका सीधा असर नार्थ पाकिस्तान के अलावा भारतीय राज्यों पर भी पड़ेगा। उत्तर भारत के साथ ही चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होगी।वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी हो सकती है। अगले चार दिनों तक ट्राइसिटी में बारिश के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए यह भी कहा है कि बारिश और हवाओं के चलने के समय राहगीर या कोई भी व्यक्ति पेड़ों के नीचे न रुके। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि माैसम में हो रहे बदलाव का तापमान में ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.