Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: मौसम ने ली करवट, हल्की बूंदाबांदी शुरू, गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को मिली राहत

Chandigarh Weather Update ट्राईसिटी में मौसम ने करवट बदल ली है। आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उमस और पसीने वाली गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को राहत मिली है। शहर में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 07:54 AM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 07:54 AM (IST)
Chandigarh Weather: मौसम ने ली करवट, हल्की बूंदाबांदी शुरू, गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को मिली राहत
चंडीगढ़ में कई दिनों से बारिश नहीं हो रही थी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: ट्राईसिटी में मौसम ने करवट बदल ली है। आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उमस और पसीने वाली गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को राहत मिली है। आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है। आज दिनभर बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।

loksabha election banner

इससे पहले बुधवार को दिनभर गर्मी और उमस ने लोगों के पसीने छुड़वाए। शहर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। शहर में अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 81 और न्यूनतम आर्द्रता 57 फीसद है। वर्तमान परिदृश्य में वातावरण प्रचुर मात्रा में नमी मौजूद होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे थे।

बता दें कि अगस्त महीने की शुरुआत से मानसून कमजोर पड़ गया है। हालांकि जुलाई में शहर में जमकर बारिश हुई थी, लेकिन अगस्त शुरू होते ही पहले हफ्ते बारिश न के बराबर हुई है। इस वजह से लोगों को उमस और गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है।

मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव के संकेत जताए थे। चंडीगढ़ समेत मोहाली और पंचकूला में आज सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही है, जिससे लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। 

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह बताया कि वीरवार को चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी संभावना है। इसके अलावा तेज सतही हवाएं 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है। अगले पांच दिनों की बात करें तो चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.