Move to Jagran APP

चंडीगढ़ का मौसम: अभी ठंड से राहत नहीं, फिर बिगड़ेगा मौसम बारिश के आसार, कोहरे से बढ़ेगी शीतलहर

Chandigarh Weather Update शहर में ठंड का सितम जारी है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। वीरवार को शहर के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आज भी सुबह से ही शहर में कोहरा छाया हुआ है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 07:53 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 07:53 AM (IST)
चंडीगढ़ का मौसम: अभी ठंड से राहत नहीं, फिर बिगड़ेगा मौसम बारिश के आसार, कोहरे से बढ़ेगी शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार आज भी शहरवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: शहर में ठंड का सितम जारी है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। वीरवार को शहर के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में घना कोहरा पड़ेगा और विजिबिलिटी शून्य तक जा सकती है। शुक्रवार सुबह की शुरुआत भी कोहरे से हुई। जिस वजह से लोगों को ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ा। इस दौरान विजिबिलिटी 10 मीटर से कम की रही। मौसम विभाग के अनुसार आज भी शहरवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। क्योंकि आज भी कोहरा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में धूप कम निकलेगी। सुबह सात बजे शहर का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

वहीं विभाग ने आने वाले दिनों में पंजाब और हरियाणा समेत चंडीगढ़ में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। 16 और 17 जनवरी से दो वेस्टर्न डिस्टबेंस एक्टिव हो रहे हैं और इसका सीधा असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर पड़ेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से जहां पहाड़ाें में बर्फबारी होगी, वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है।

यह रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा और दिन और रात के समय कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री रहने की संभावना।

शनिवार को आसमान साफ रहेगा और दिन और रात के समय कोहरा छाया रहेगा।अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री रहने की संभावना।

रविवार को आसमान साफ रहेगा और दिन और रात के समय कोहरा छाया रहेगा।अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री रहने की संभावना।

सोमवार को आसमान साफ रहेगा और दिन और रात के समय कोहरा छाया रहेगा।अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री रहने की संभावना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.