Chandigarh Weather Forecast : गर्मी व उमस से लोग बेहाल, अभी एक हफ्ते तक नहीं हैं बारिश के आसार
आने वाले दिनों में शहरवासियों को और भी ज्यादा गर्मी से परेशान हाेना पड़ सकता है। छुट्टी का दिन होने के बावजूद पार्क सुने पड़े है।
चंडीगढ़, जेएनएन। मौसम ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। शहर में सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ बढ़ी गर्मी और उमस से लोग बेहाल है। वहीं मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अभी बारिश होने के आसार नहीं है। आने वाले दिनों में शहरवासियों को और भी ज्यादा गर्मी से परेशान हाेना पड़ सकता है। शहर में सुबह ही तेज धूप निकली हुई है।
बढ़ी हुई गर्मी और उमस के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकलने में गुरेज कर रहे है। यहां तक कि लोग सुबह के समय सैर करते हुए पार्कों में भी कम ही दिखाई दिए। जबकि छुट्टी होने के बावजूद पार्क सुने पड़े है। इस दौरान लोग अपने घरों में कूलर और एसी के आगे बैठे हुए है। शहर का अधिकतम तापमान सुबह साढ़े आठ बजे तक 29 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं शाम तक शहर के तापमान में और भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। पाल ने बताया कि अभी एक हफ्ते तक शहर में बारिश होने के आसार नहीं है। गर्मी और उमस लोगों को बेहाल कर सकती है।
इससे पहले शनिवार को भी शहर में दिनभर धूप निकली रही। गर्मी और उमस से लोग बेहाल दिखाई दिए। दिनभर लोग इससे बचने का प्रयास करते हुए दिखाई दिए। सुबह के समय में भी लोगों की भीड़ सुखना लेक और पार्को में कम ही दिखाई दी। इस दौरान लोग अपने घरों मे दूबके हुए कूलर और एसी के आगे बैठे हुए दिखाई दिए।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें