Chandigarh Weather Update : तेज धूप और उमस से शहरवासी बेहाल, अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचा
इन दिनों दिन में जहां लोग उमस से बेहाल दिखाई दे रहे है वहीं देर शाम शहर में ठंडी हवा चल रही है। इससे दिनभर उमस से बेहाल लोगों को रात के समय थोड़ी राहत मिल रही है।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। उमस अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। लोग उमस से इन दिनों बेहाल दिखाई दे रहे हैं।व हीं मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि शहर में फिलहाल कमजोर है और बारिश होने के आसार बहुत ही कम हैं।
शहर का अधिकतम तापमान सुबह ही 30 डिग्री तक पहुंच चुका है। शाम तक तापमान में और भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। उमस से बेहाल लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी गुरेज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए अपने घरों में ही कूलर और एसी के आगे बैठकर ठंडक का एहसास लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। उमस ने अपना प्रकोप सुबह से ही दिखाना शुरू कर दिया था, जिसकी वजह से लोग सुबह के समय भी शहर के पार्कों और सुखना लेक पर कम ही दिखाई दिए। वहीं अपने काम पर जा रहे लोग इन दिनों अब टू व्हीलर्स की जगह फोर व्हीलर्स का प्रयोग ज्यादा कर रहे हैं।
दिन में उमस तो शाम होते ही चल पड़ती है ठंडी हवा
इन दिनों दिन में जहां लोग उमस से बेहाल दिखाई दे रहे है, वहीं देर शाम शहर में ठंडी हवा चल रही है। इससे दिनभर उमस से बेहाल लोगों को रात के समय थोड़ी राहत मिल रही है। शनिवार सुबह भी शहर में तेज धूप निकली। शहर का अधिकतम तापमान सुबह साढ़े आठ बजे ही 30 डिग्री के करीब पहुंच गया। लोग उमस से बचने के लिए अपने घरों में ही दुबके हुए हैं। शाम तक शहर के तापमान में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें