Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में उमस से लोग बेहाल, 30 डिग्री तक पहुंचा तापमान

Chandigarh Weather Update उमस की वजह से लोग अपने घरों में ही दुबके हुए हैं और कूलर एसी के आगे बैठकर ठंडक का एहसास ले रहे हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 11:21 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 11:21 AM (IST)
Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में उमस से लोग बेहाल, 30 डिग्री तक पहुंचा तापमान
Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में उमस से लोग बेहाल, 30 डिग्री तक पहुंचा तापमान

चंडीगढ़, जेएनएन। इन दिनों लोग उमस से बेहाल हैं। उमस के चलते शहर के बाजारों की रौनकें गायब हैं। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। शहर का अधिकतम तापमान सुबह दस बजे ही 30 डिग्री तक पहुंच चुका है। शाम तक शहर के तापमान में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इससे शहरवासी और भी बेहाल होते हुए दिखाई दे सकते हैं।

prime article banner

वहीं माैसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अभी शहर में मानसून कमजोर चल रहा है। अभी बारिश होने के आसार नहीं है। उमस की वजह से लोग अपने घरों में ही दुबके हुए हैं और कूलर, एसी के आगे बैठकर ठंडक का एहसास ले रहे हैं। सुबह के समय भी शहर के पार्कों और सुखना लेक पर भीड़ कम ही दिखाई दी।

इससे पहले रविवार को भी शहर में सुबह से ही तेज धूप निकली रही। उमस बढ़ने के साथ ही लोग गर्मी और पसीने से बेहाल दिखाई दिए। छुट्टी के बावजूद सुबह के समय भी लोग सुखना लेक आैर पार्कों में कम ही दिखाई दिए। आम दिनों में रविवार की छुट्टी पर यहां काफी भीड़ होती है। मौसम विभाग के ने आशंका जताई है कि अभी शहर के अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.