Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में बादलों के बीच निकली तेज धूप, जानिए अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ में सोमवार सुबह धुधं व बादलों के साथ दिन की शुरुआत हुई। वहीं 9 बजे के करीब धूप निकल आई। शहर का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम था।

By Vikas SharmaEdited By: Vinay kumarPublished: Mon, 14 Nov 2022 12:41 PM (IST)Updated: Mon, 14 Nov 2022 12:41 PM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में बादलों के बीच निकली तेज धूप, जानिए अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में सुबह धुंध व बादलों के बीच तेज धूप निकला आई।

विकास शर्मा, चंडीगढ़। सोमवार को दिन का आगाज बदले मौसम के साथ हुआ। सुबह -सुबह घनी धुंध और बादलों के साथ दिन शुरु हुआ। सुबह 9 के करीब सूरज की झलक दिखी, जिसके बाद धूप निकल आई। शहर का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम था।

loksabha election banner

वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम था। शहर में अधिकतम आर्द्रता 70 फीसद व न्यूनतम आर्द्रता 49 फीसद है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज बदेलगा। शहर के हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी। 

आज से हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

पश्चिमी विक्षोभ आज से सक्रिय हो रहा है। इससे पूरे चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। यह कमजोर पश्चिमी विक्षोभ है। बावजूद इसके इसका असर तापमान में बदलाव के रूप में देखा जा सकता है। मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में गिरावट होगी। इसके अलावा उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी दिशा से चलने वाली हवाएं 4 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। जिससे तापमान में गिरावट होगी। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टर्बन्स भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाले ऐसे तूफान को कहते हैं जो वायुमंडल की ऊंची तहों में भूमध्य सागर, अंडमान सागर और कैस्पियन सागर से नमी लाकर उसे अचानक वर्षा और बर्फ के रूप में उत्तर भारत, पाकिस्तान व नेपाल पर बरसा देता है।

शहर में अगले पांच दिनों के मौसम का यह रहेगा हाल

  • मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • बुधवार को मौसम साफ रहेगा, शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • वीरवार को मौसम साफ रहेगा, शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा, शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • शनिवार को बादल छाए रहेंगे, शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.