Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: फिर बढ़ने लगी गर्मी, 40 डिग्री पहुंचने लगा पारा, 29 और 30 को बारिश के आसार

Chandigarh Weather News चंडीगढ़ में एक बार फिर से गर्मी बढ़ने लगी है और तापमान 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। दो दिन फिर से लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। 29 जून के बाद मौसम करवट बदलेगा।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 09:47 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 09:47 AM (IST)
Chandigarh Weather: फिर बढ़ने लगी गर्मी, 40 डिग्री पहुंचने लगा पारा, 29 और 30 को बारिश के आसार
मौसम विभाग ने 30 जून तक चंडीगढ़ में प्री मानसून की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के शहरों में गर्मी एक बार फिर बढ़ने लगी है। चंडीगढ़ में तो तापमान एक बार फिर से 40 डिग्री तक पहुंचने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आज भी पारा 40 डिग्री तक जाने के आसार हैं और दोपहर में गर्मी लोगों को बेहाल करेगी।

prime article banner

सुबह से ही आसमान साफ बना हुआ है और तेज धूप निकल आई है। इससे सुबह 9 बजे पारा 34 डिग्री पहुंच चुका है। दोपहर में आसमान से आग बरसेगी। क्योंकि आज भी तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की पूरी संभावना है।

हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 26 से 28 जून तक शहर में बादल छा सकते हैं, लेकिन तापमान में खास असर नहीं पड़ेगा। उसके बाद फिर 29 और 30 जून को बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 30 जून तक चंडीगढ़ में प्री मानसून की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं जुलाई के शुरुआती दिनों में मानसून शहर में दस्तक दे सकता है। 

विभाग का कहना है कि अगर पश्चिमी विक्षोभ मजबूत रहा तो मानसून अपने तय समय पर चंडीगढ़ में दस्तक दे देगा। हिमालयन रेंज में हवाओं का मजबूत टर्फ बना हुआ है जो मानसून के लिए जरुरी है। अगर यह टर्फ अगले पांच दिनों तक ऐसे ही बना रहा तो 30 जून को अच्छी बारिश हो सकती है।

मौसम में बदलाव हो सकता है मानसून की दस्तक का इशारा

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसम में हो रहा बदलाव मानूसन के आने से पहले का इशारा हो सकता है।ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि मानसून असम से आगे बढ़ च़ुका है। 28 जून को मानसून के दिल्ली एनसीआर में दस्तक देने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ भी हिमालयन रेंज में एक्टिव हो गया है। यह सभी समीकरण मानसून की दस्तक की तरफ इशारा कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.