दिनभर छाए रहे बादल, रात को बूंदाबांदी
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शनिवार को दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे, देर शाम हल्की बूंदाबांदी शु
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Mar 2018 08:52 PM (IST)Updated: Sat, 03 Mar 2018 08:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शनिवार को दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे, देर शाम हल्की बूंदाबांदी शुरू हो हुई। मौसम की करवट का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। गौरतलब है कि हफ्तेभर से लोग तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास कर रहे थे, कई ऑफिस व घरों में तो लोगों ने पंखे लगाने शुरू कर दिए थे। शनिवार का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेन्द्र पाल ने बताया कि शनिवार देर रात बारिश की संभावना रहेगी। रविवार को आसमान पर बादल रहेंगे। सोमवार से मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें