Move to Jagran APP

चंडीगढ़ मौसम: ठंड से नहीं मिलेगी राहत, आज भी छाए रहेंगे बादल, धूप को तरसे लोग

Chandigarh Weather Update चंडीगढ़ समेत पूरी ट्राईसिटी में कोहरे का कहर जारी है। धुंध की वजह से टेंपरेचर कम होने से शीतलहर जारी है जिससे शहरवासियों को आज भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है ।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 07:59 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 07:59 AM (IST)
चंडीगढ़ मौसम: ठंड से नहीं मिलेगी राहत, आज भी छाए रहेंगे बादल, धूप को तरसे लोग
सुबह और रात को कोहरा छाने से तापमान लगातार गिर रहा है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ समेत पूरी ट्राईसिटी में कोहरे का कहर जारी है। धुंध की वजह से टेंपरेचर कम होने से शीतलहर जारी है, जिससे शहरवासियों को आज भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने पहले ही तीन दिन के लिए मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। बीते कई दिनों से लोग धूप को तरस गए हैं।

loksabha election banner

विभाग की मानें तो आज पूरा दिन शीतलहर चलने की उम्मीद है। सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई और इस दौरान विजिबिलिटी भी 15 मीटर से कम रही। सुबह सात बजे के करीब शहर का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले चार दिनों से रात के समय कोहरा छा रहा है जिसका असर सुबह तक रहता है।  विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा कोहरा पड़ने का सिलसिला जारी रहेगा और विजिबिलिटी सुबह और रात के समय में 20 मीटर या इससे कम हो सकती है।

21 जनवरी से एक्टिव हो रहा एक ओर वेस्टर्न डिस्टरबेंस

अभी फिलहाल पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टबेंस एक्टिव है।लेकिन 21 जनवरी को एक ओर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा जिससे पंजाब और हरियाणा के साथ ही चंडीगढ़ प्रभावित होगा।विभाग की माने तो 21 से 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस का ज्यादा असर पंजाब के जिलों में देखने को मिलेगा।

रात के तापमान में आएगी गिरावट

विभाग की मानें तो आने वाले एक सप्ताह तक रात का तापमान ओर गिरेगा। आंकड़ों के अनुसार शनिवार रात का तापमान सात डिग्री के करीब रिकार्ड किया गया था जो आने वाले दिनों में दो से तीन डिग्री तक पहुंच सकता हैं।वहीं सुबह के तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज हो रही है। रविवार को सुबह सात बजे का तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया था।

ऐसा रहेगा आने वाले दिनों में शहर का मौसम

आज बादल छाए रहेंगे और दिन और रात के समय कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री रहने की संभावना।

मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और दिन और रात के समय कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री रहने की संभावना।

बुधवार को बादल छाए रहेंगे और दिन और रात के समय कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री रहने की संभावना।

वीरवार को बादल छाए रहेंगे और दिन और रात के समय कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.