Move to Jagran APP

Weather News: चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Chandigarh Weather News मौसम के तल्ख तेवर लोगों को परेशान कर रहे हैं। आसमान से दोपहर में आग बरस रही है। दिन में बाजारों की रौनक गायब हो गई है। चंडीगढ़ में फिर से तापमान 41 डिग्री पार जा रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 14 May 2022 09:06 AM (IST)Updated: Sat, 14 May 2022 09:06 AM (IST)
Weather News: चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
पंजाब और हरियाणा के अधिकतर शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचा हुआ है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पिछले कछ दिनों से शहर का तापमान 40 डिग्री से नीचे रह रहा था लेकिन शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री रिकार्ड किया गया। पंजाब और हरियाणा के अधिकतर शहरों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचा हुआ है। केवल पंचकूला में तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के बठिंडा का सबसे ज्यादा 45.4 डिग्री तापमान और हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री दर्ज किया गया जोकि अभी का रिकार्ड तापमान है।

loksabha election banner

इन दिनों लोगों को गर्मी की मार दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। शहर में सुबह और रात के समय उमस और चिपचिपाती गर्मी लाेगों को बेहाल कर रही है तो वहीं दोपहर के समय में लू के थपेड़े परेशान कर रहे हैं। अगर बात बीते दो दिनों की करें तो दोपहर के समय तापमान 42 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया है। इस वजह से बाजार और पर्यटन स्थलाें से भीड़ गायब है। आने वाले दिनों में भी ऐसी स्थिती बनी रहेगी।

16 मई को एक्टिव हो रहा वेस्टर्न डिस्टरबेंस

विभाग के अनुसार 16 मई को वेस्टर्न हिमालयन रेंज में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इस वजह से अगले 72 घंटे में मौसम में मिजाज में बदलाव होगा और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होगी। अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी और 96 घंटे के बाद गर्मी का प्रकोप फिर से बढ़ेगा।

इस बार जल्द आएगा मानसून

वहीं, इस साल मानसून समय से पहले ही दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बार समय से चार दिन पहले ही मानसून की दस्तक की भविष्यवाणी की है। इसके बाद चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र ने जून के अंतिम सप्ताह में मानसून के शहर पहुंचने के आसार जताए हैं। इस साल समय से चार दिन पहले 26 मई को मानसून के केरल पहुंचने की भी संभावना है। इसके बाद मानसून आगे बढ़ेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में मानसून की स्थिती पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले अच्छी रहने वाली है। शहर में बारिश भी सामान्य से अधिक हो सकती है।

पिछले पांच साल में इस समय आसा मानसून और इतनी हुई बारिश

साल            तारीख                बारिश (एमएम)

2017            12 जुलाई            752.8 एमएम

2018            28 जून                993.3 एमएम

2019            05 जुलाई            716.4 एमएम

2020            24 और 26 जून        791.1 एमएम

2021            23 जून                600.2 एमएम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.