Move to Jagran APP

Weather Report: चंडीगढ़ में मौसम मेहरबान, आज भी छाए बादल, अल सुबह गरज के साथ पड़े छींटे, गर्मी से राहत

Chandigarh weather update चंडीगढ़ में सुबह बादल छाए हुए हैं। वहीं अल सुबह बादलों की गरज के साथ शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है जिससे तापमान पर फर्क पड़ा है। सुबह सात बजे तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 07:56 AM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 07:56 AM (IST)
Weather Report: चंडीगढ़ में मौसम मेहरबान, आज भी छाए बादल, अल सुबह गरज के साथ पड़े छींटे, गर्मी से राहत
चंडीगढ़ में सुबह सात बजे 28 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather News: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में मौसम मेहरबान है। अल सुबह तड़के करीब 3 बजे शहर में बूंदाबांदी हुई है। बादलों की गरज के साथ छींटे पड़ने से सुबह मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि उमस की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने शहर में सोमवार और मंगलवार को बारिश होने की संभावना जताई थी। बावजूद उम्मीद के मुताबिक शहर में बारिश नहीं हुई। वहीं, एक बार फिर से मौसम विभाग ने 19 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार जो वेस्टर्न डिस्टबेंस एक्टिव हो रहा है उससे वेस्टर्न हिमालयन रेंज के इलाके प्रभावित होंगे। 19 से 21 मई तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

loksabha election banner

मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक सोमवार को एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस केवल पहाड़ों तक ही सीमित रह गया था। इस वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में तो झमाझम बारिश हुई लेकिन मैदानी इलाके सूखे रहे। अगले 24 घंटे में एक बार फिर से शहर में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 20 और 21 मई को 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। वेस्टर्न डिस्टबेंस एक्टिव होने से मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

यह रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

आज सुबह बादल छाने के बाद दोपहर बाद तापमान बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। वीरवार काे बादल छाए रहने के साथ बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार काे भी बारिश का पूर्वानुमान है।  अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। शनिवार काे बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.