Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: बारिश के साथ फिर बदला मौसम, फरवरी के मुकाबले ठंडा रहा मार्च, जानें कितना रहा तापमान

इस साल मार्च में बीते सात साल के मुकाबले ज्यादा और अच्छी बारिश हुई है। तापमान में पांच से छह डिग्री तक गिरावट आ सकती है। वीरवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। (चंडीगढ़ वीरवार रात बारिश के दौरान मध्य मार्ग से गुजरते वाहन -जागरण फोटो)

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkPublished: Fri, 31 Mar 2023 11:26 AM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2023 11:26 AM (IST)
Chandigarh Weather: बारिश के साथ फिर बदला मौसम, फरवरी के मुकाबले ठंडा रहा मार्च, जानें कितना रहा तापमान
बारिश के दौरान मध्य मार्ग से गुजरते वाहन

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़: 30 मार्च को बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश के आसार जताए हैं। वहीं, इस साल मार्च में बीते सात साल के मुकाबले ज्यादा और अच्छी बारिश हुई है। शहर में मार्च में कुल 50.7 एमएम बारिश हुई है, जो साल 2016 के बाद सबसे ज्यादा है।

loksabha election banner

वहीं, फरवरी में एक दिन भी बारिश नहीं हुई थी। मार्च में अच्छी बरसात होने से फरवरी के मुकाबले ठंडा बीता है। फरवरी में सबसे ज्यादा अधिकतम पारा 21 और 22 फरवरी को 29.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 13 फरवरी को छह डिग्री सेल्सियस रहा था।

शुक्रवार को भी वर्षा होने की उम्मीद

इस माह 17 मार्च को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री रिकार्ड किया गया था। सात मार्च को सबसे कम तापमान 13.2 डिग्री रहा था। वहीं, वीरवार देर शाम सात बजे के करीब मौसम बदला और तेज हवा चली। इसके कुछ देर बार हल्की वर्षा शुरू हो गई। ट्राईसिटी में वीरवार को सुबह बादल छाए हुए थे।

वहीं, कुछ जगह बूंदाबांदी भी हुई। दिन चढ़ने के बाद बादल छंट गए और तेज धूप निकली। दिनभर आसमान साफ बना रहा और तेज धूप की वजह से अधिकतम पारा 32.4 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, शुक्रवार को भी वर्षा होने की उम्मीद है।

पंजाब में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग ने चंडीगढ़ समेत पंजाब व हरियाणा में 31 मार्च और एक अप्रैल को बारिश, ओलावृष्टि के साथ 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक बारिश के चलते तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट आ सकती है। हिमाचल में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट है।

ट्राईसिटी में पांच दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

  • शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा।
  • शनिवार को भी बारिश की संभावना है। दिन का तापमान 26 और न्यूनतम 18 रहेगा।
  • रविवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम पारा 27 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
  • सोमवार को भी बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 18 डिग्री तक रह सकता है।
  • मंगलवार को भी हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। दिन का तापमान 30 और न्यूनतम 18 डिग्री तक रहेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.