Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: आज मौसम साफ, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी शीत लहर, फिर बन रहे बारिश के आसार

Chandigarh Weather News चंडीगढ़ में आज मौसम साफ है। सोमवार को हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। बीते दिन दिनभर बादल छाए रहे लेकिन आज आसमान फिर से साफ हो गया है और सुबह से ही तेज धूप निकल आई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Tue, 15 Nov 2022 10:15 AM (IST)Updated: Tue, 15 Nov 2022 10:15 AM (IST)
Chandigarh Weather: आज मौसम साफ, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी शीत लहर, फिर बन रहे बारिश के आसार
आने वाले दिनों में चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में ठंड जोर पकड़ेगी। फाइल फोटो

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में आज मौसम साफ बना हुआ है। चटख धूप खिली हुई है। बीते दिन सोमवार को मौसम अलग अंदाज में नजर आया था। सोमवार को दिन की शुरुआत घनी धुंध और बादलों के साथ हुई थी, लेकिन मंगलवार को मौसम खुल गया है।

loksabha election banner

सोमवार को दोपहर के बाद देर रात में भी बूंदाबांदी हुई थी। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर पड़ा है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हुआ था। 

मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल और जम्मू कश्मीर के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। आने वाले दिनों में सर्द हवाएं चलने से मैदानी क्षेत्रों का तापमान घटेगा और इस बीच शीत लहर भी चलेगी। विभाग के मुताबिक अब 19-20 नवंबर को फिर से मौसम करवट बदलेगा और बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम में बदलाव की वजह से ठंड बढ़ेगी। 

ऐसा रहेगा मौसम

  • आज को मौसम साफ रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • बुधवार को भी मौसम साफ रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • वीरवार को मौसम साफ रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • शनिवार को बादल छाए रहेंगे। शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.