Move to Jagran APP

Weather Update:ग्लोबल वार्मिंग से बिगड़ रहा मौसम का मिजाज, नवंबर का दूसरा हफ्ता बीत जाने के बाद भी सर्दी बेअसर

Chandigarh Weather Update नवंबर महीने का दूसरा हफ्ता बीत गया है लेकिन अभी भी दिन के समय लोग गर्मी को महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Ankesh ThakurPublished: Sun, 13 Nov 2022 02:51 PM (IST)Updated: Sun, 13 Nov 2022 02:51 PM (IST)
Weather Update:ग्लोबल वार्मिंग से बिगड़ रहा मौसम का मिजाज, नवंबर का दूसरा हफ्ता बीत जाने के बाद भी सर्दी बेअसर
कल से चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में बारिश के आसार बन रहे हैं। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: नवंबर महीने का दूसरा हफ्ता बीत गया है, लेकिन अभी भी दिन के समय लोग गर्मी को महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। बावजूद नवंबर महीने में दर्ज हुआ मौजूदा तापमान उन्हें चिंताजनक नहीं लगता है, यह तापमान सामान्य तापमान के बिल्कुल करीब है। इसमें ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है।

loksabha election banner

मानसून सीजन के बाद उत्तर भारत में बारिश केवल पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होती है। उत्तर भारत में अक्टूबर और नवंबर में पश्चिमी विक्षोभ कम सक्रिय रहता है। दिसंबर में इसकी सक्रियता बढ़ती है। जिस वजह से बारिश होती है। बारिश होने के साथ ही मौसम सामान्य हो जाएगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। इससे पूरे उत्तर के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। यह कमजोर पश्चिमी विक्षोभ है। बावजूद इसके इसका असर तापमान में बदलाव के रूप में देखा जा सकता है। मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चंडीगढ़, अमृतसर, पठानकोट, पटियाला, लुधियाना, अंबाला, करनाल और हिसार समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी दिशा से चलने वाली हवाएं 4 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। जिससे तापमान में गिरावट होगी।

यह होता है पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टर्बन्स भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाक़ों में सर्दियों के मौसम में आने वाले ऐसे तूफ़ान को कहते हैं जो वायुमंडल की ऊंची तहों में भूमध्य सागर,अन्ध महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाकर उसे अचानक वर्षा और बर्फ़ के रूप में उत्तर भारत,पाकिस्तान व नेपाल पर गिरा देता है। मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होता है।

सिटी ब्यूटीफुल में आज का तापमान

सिटी ब्यूटीफुल में रविवार का आगाज खिली धूप के साथ हुआ। शहर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। खिले मौसम का असर शहर के बाजारों, पार्कों और सुखना लेक पर भी देखने को मिला, लोगों ने घरों से बाहर निकलकर अपनी छुट्टी का लुत्फ उठाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.