Chandigarh Weather Forecast : रातें सर्द होने का दिन पर भी पड़ रहा असर, सुबह का तापमान 22 डिग्री दर्ज
Chandigarh Weather Forecast सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सैर पर आने वाले लोग अब ऊनी कपड़े पहन कर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौसम का आनंद लेने के लिए लोग अब घरों के बाहर निकल रहे हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Weather Forecast : मौजूदा समय में रातें ठंडी हाेने की वजह से शहर के दिन के तापमान पर असर देखने को मिल रहा है। शहर में सुबह से ही धूप निकली हुई है। लेकिन बावजूद इसके शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह साढ़े आठ बजे शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुहावने मौसम का आनंद लोग शहर के पार्कों और सुखना लेक पर लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुबह सैर पर आने वाले लोग अब ऊनी कपड़े पहन कर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सुहावने मौसम का असर शहर के बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। बाजारों में इन दिनों रौनकें बढ़ी हुई है। सुबह से ही बाजारों में भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। वहीं ठंडी रात का असर दिन के तापमान पर इस कदर दिखाई देने लगा है कि लोग अब दिन में भी पंखे बंद रख रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अभी शहर में बारिश होने के आसार नहीं है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहेगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें