Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज बादल छाए रहने की बीच गर्मी करेगी बेहाल, तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री के पार
चंडीगढ़ में आज आसमान में बादल छाए रहने के आसार है। लेकिन सुबह और दिन में लोगों को गर्मी भी बेहाल करेगी। सुबह के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सुबह 700 बजे से ही सूरज की किरणों में तपिश महसूस हो रही है।
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में आज बादल छाए रहने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार शहर के मौसम में शाम के समय में बदलाव देखने को मिल सकता है लेकिन सुबह और दिन में लोगों को गर्मी भी बेहाल करेगी। इस दौरान तापमान के 40 डिग्री के पास जाने की संभावना है। इससे पहले बीते सोमवार को शहर का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। आज आसमान में बादल छाए रहने का असर तापमान पर देखने को नहीं मिलेगा और गर्मी शहर में ऐसे ही लोगों को परेशान करेगी।
सुबह के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सुबह 7:00 बजे से ही सूरज की किरणों में तपिश महसूस हो रही है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है और आसमान में तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट हुआ है। जिसकी वजह से शहर में बदल छाए रह सकते है। हालांकि इस बीच बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें