Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज तापमान जा सकता है 38 डिग्री पार, हल्की बारिश की संभावना
चंडीगढ़ में शुक्रवार को भी तापमान ज्यादा रहने के आसार हैं। बादल छाए रहने का असर तापमान पर नहीं पड़ेगा। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस है और आसमान में काले बादल छाए रहने के साथ साथ धूप निकलने का सिलसिला भी जारी है।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में आज मौसम का मिजाज मिला जुला बना रहेगा। सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा जमाया हुआ है और ठंडी हवाएं चलने का दौर भी जारी है। लेकिन दिन चढ़ने के साथ साथ मौसम में भी बदलाव देखने के लिए मिलेगा। दोपहर के बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं तेज धूप भी लोगों को परेशान करेगी। पिछले कुछ दिनों से शहर काफी गर्म रहा।
मौसम विभाग के अनुसार आज भी तापमान ज्यादा रहने के आसार हैं। बादल छाए रहने का असर तापमान पर नहीं पड़ेगा। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस है और आसमान में काले बादल छाए रहने के साथ साथ धूप निकलने का सिलसिला भी जारी है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को शहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो अभी तक इस माह का सबसे ज्यादा तापमान रहा। आज भी तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की उम्मीद है। हालांकि अगर शहर में हल्की बारिश होती है तो इससे शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी बहुत ही राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आज शहर में हल्की बारिश होने के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
आने वाले 3 दिनों में शहर का मौसम खुशगवार रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश और तेज हमारी चलने की आशंका जताई है। पंजाब राज्य के लिए चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले 36 घंटों में पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें