Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में झमाझम बारिश, कई जगह जलभराव की स्थिति

Chandigarh Weather Update चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में सोमवार सुबह ही झमाझम बारिश शुरू हुई है। बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। सुबह हल्की बारिश के बाद करीब नौ बजे तेज बारिश शुरू हुई है और कई जगह जलभराव हो गया है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 07:28 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 09:36 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में झमाझम बारिश, कई जगह जलभराव की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में दोपहर के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

जासं, चंडीगढ़। चिपचिपाती गर्मी और उमस से बेहाल शहरवासियों के लिए आज सुबह से ही राहत मिलने लगी है। सोमवार को सुबह की चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में बारिश शुरू हो चुकी है। सुबर करीब नौ बजे बारिश ने जोर पकड़ा और झमाझम बदरा बरसने लगे हैं। यह शहरवासियों के लिए राहत की बारिश है। वहीं, शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति भी बन गई है, जससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार आज शहर में पूरा दिन रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी, जिससे गर्मी से पहरेशान लोगों को राहत मिलेगी। सुबह बारिश के साथ चल रही ठंडी हवा ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया है। इससे पहले रविवार को भी शहर में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई, जिससे लोग उमस और गर्मी से बेहाल दिखे, लेकिन सोमवार सुबह शहर में हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई है। बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा। सुबह ही अन्य दिनों के मुकाबले तापमान 3 से 4 डिग्री कम हुआ है।

बीती रात भी शहर के कई हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़े थे। पिछले कई दिनों से शहर में बादल तो छा रहे थे लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। जिस वजह से लोगों को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन बीती रात और अल सुबह के करीब हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है और बारिश जारी है।

वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में रात से ही बारिश का दौर जारी है। रविवार रात से हो रही बारिश अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में ऑरेंट अलर्ट घोषित किया है। जुलाई में अभी तक केवल 2 दिन ही बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पिछले 10 वर्ष में जुलाई का अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान का रिकॉर्ड टूटा। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान छह डिग्री बढोतरी के साथ 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह है जुलाई में 10 साल का तापमान

वर्ष     अधिकतम तापमान     न्यूनतम तापमान

2011 36.0 डिग्री सेल्सियस 22.9 डिग्री सेल्सियस

2012 42.5 डिग्री सेल्सियस 22.0 डिग्री सेल्सियस

2013 36.6 डिग्री सेल्सियस 23.9 डिग्री सेल्सियस

2014 39.0 डिग्री सेल्सियस 22.7 डिग्री सेल्सियस

2015 38.5 डिग्री सेल्सियस 22.8 डिग्री सेल्सियस

2016 38.4 डिग्री सेल्सियस 22.8 डिग्री सेल्सियस

2017 37.5 डिग्री सेल्सियस 20.0 डिग्री सेल्सियस

2018 36.9 डिग्री सेल्सियस 22.9 डिग्री सेल्सियस

2019 40.2 डिग्री सेल्सियस 23.2 डिग्री सेल्सियस

2020 39.1 डिग्री सेल्सियस 21.8 डिग्री सेल्सियस

2021 32.5 डिग्री सेल्सियस 30.2 डिग्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.