Chandigarh Weather Forecast : उमस से लोग बेहाल, अगले तीन दिनों में बढ़ सकता है तापमान
शहर का अधिकतम तापमान सुबह साढ़े आठ बजे ही 30 डिग्री पहुंच चुका है। लोग उमस से बचने के लिए अपने घरों में ही दुबके हुए हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में एक से दो डिग्री तक तापमान बढ़ने की आशंका जताई है। वहीं शहर में उमस भी बढ़ेगी। इससे शहरवासी बेहाल हो सकते है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अभी मानसून कमजोर है और बारिश होने के आसार नहीं है। वहीं इसी महीने तीसरे सप्ताह बारिश होने की संभावना है, जिससे कि लोगों से राहत मिल सकती है।
दिन में उमस तो शाम होते ही चल पड़ती है ठंडी हवा
इन दिनों दिन में जहां लोग उमस से बेहाल दिखाई दे रहे है, वहीं देर शाम शहर में ठंडी हवा चल रही है। इससे दिनभर उमस से बेहाल लोगों को रात के समय थोड़ी राहत मिल रही है। वीरवार सुबह भी शहर में तेज धूप निकली हुई है। शहर का अधिकतम तापमान सुबह साढ़े आठ बजे ही 30 डिग्री पहुंच चुका है। लोग उमस से बचने के लिए अपने घरों में ही दुबके हुए हैं। सुबह के समय भी पार्कों और सुखना लेक पर लोग सैर करते हुए कम ही दिखाई दिए। इस दौरान लोग अपने घरों में कूलर और एसी के आगे बैठकर ठंडक का एहसास लेते हुए दिखाई दिए। वहीं शाम तक शहर के तापमान में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें