Chandigarh Weather Forecast : शहर में सुबह से निकली तेज धूप, उमस से लोग बेहाल; अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज
Chandigarh Weather Forecast शहर में पिछले करीब एक हफ्ते से शहर में बारिश नहीं हो रही है। सोमवार शाम तक शहर के तापमान में और भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में तेज धूप और उमस से शहरवासी बेहाल है। इस वजह से लोग अपने घरों में ही दूबके हुए है। लोग अपने घरों से बाहर कम ही निकलते हुए दिखाई दे रहे है। शहर के बाजारों की रौनकें भी कम है। वहीं शहर का अधिकतम तापमान सुबह साढ़े आठ बजे ही 29 डिग्री तक पहुंच चुका है। शाम तक शहर के तापमान में और भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
वहीं मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अभी मानसून कमजोर चल रहा है। सोमवार और मंगलवार को शहर में बारिश के आसार नहीं है। वहीं बुधवार को आसमान में बादल छा सकते हैं। उमस से बेहाल दिखाई दे रहे शहरवासी सुबह के समय भी पार्कों में कम ही दिखाई दिए। लोग अपने घरों में कूलर और एसी के आगे बैठकर ही ठंडक का एहसास ले रहे है। शहर में पिछले करीब एक हफ्ते से शहर में बारिश नहीं हो रही है। पिछले सप्ताह रविवार को देर रात बारिश के बाद सोमवार सुबह से ही शहर में तेज धूप निकली गई थी। तेज धूप से शहर में गर्मी और उमस बढ़ गई, जोकि अभी भी जारी है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें