Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: शहर में ठंड की एंट्री, रविवार को बूंदाबांदी ने तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, आज भी आसार

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में रविवार को हुई बूंदाबांदी से शहर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा जोकि अक्टूबर में पिछले दस वर्षों का सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। शहर में 0.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 06:59 AM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 06:59 AM (IST)
Chandigarh Weather: शहर में ठंड की एंट्री, रविवार को बूंदाबांदी ने तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, आज भी आसार
मौसम विभाग के मुताबिक 23 अक्टूबर को भी फिर बारिश के आसार बन रहे हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Forecast: सर्दियां अब शुरू हो गई हैं या यूं कहें कि अब ठंड ने दस्तक दे दी है। रविवार को हुई बारिश ने ठंड का एहसास करवाया। दिन में गर्मी से परेशान शहरवासियों को आखिरकार रविवार को राहत मिली। रविवार दिनभर रिमझिम बारिश का दौर चला, जिस वजह से चार डिग्री तापमान भी लुढ़का। वहीं खास बात यह रही कि अक्टूबर में तापमान कम होने से पिछले दस वर्षों का रिकार्ड भी टूटा। बीते 10 साल में रविवार सबसे ठंडा रहा। रविवार को छुट्टी होने के चलते शहर को लोगों ने इस मौसम का खूब आनंद उठाया। वहीं, आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं। आसमान में बादलों का डेरा लगा हुआ है। सुबह छह बजे तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।

loksabha election banner

बूंदाबांदी की वजह से शहर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा जोकि अक्टूबर में पिछले दस वर्षों का सबसे कम तापमान रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शहर में 0.3 एमएम और एसरपोर्ट रोड पर 0.4 एमम बारिश दर्ज की गई। पंचकूला और मोहाली के कुछ हिस्सों में तेज बारिश भी हुई। जहां एक ओर दिन का तापमान कम होगा वहीं रात के तापमान में पांच से छह डिग्री की कमी देखी जाएगी।

25 अक्टूबर के बाद बढ़ेगी ठंड

विभाग की माने तो सोमवार के अलावा 23 अक्टूबर को भी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 25 अक्टूबर के बाद हल्की ठंड दस्तक दे सकती है। वहीं दीपावली के बाद ठंड बढ़ने के आसार है। विभाग की माने तो इस बार ठंड थोड़ा देरी से दस्तक देगी।हालांकि विभाग का मानना है कि इस बार कोहरा का प्रकोप पिछले साल के मुकाबले ज्यादा हो सकता है।

अभी एक्टिव है पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने की वजह पाकिस्तान में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात को माना जा रहा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ अभी भी एक्टिव है जिस वजह से सोमवार को भी बारिश के आसार बने हुए है।इसके अलावा पाकिस्तान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पंजाब के साथ ही चंडीगढ़ और हरियाणा में भी देखने को मिलेगा। वहीं, बता दें कि पहाड़ों में बर्फबारी भी होने लगी है। जम्मू- कश्मीर और लेह लद्दाख में बीते दिनों ताजा हिमपात हुआ है।

यह रहा दस वर्षों में अक्टूबर का तापमान

साल             अधिकतम तापामन                न्यूनतम तापमान

2011            33.5 डिग्री सेल्सियस          12.4 डिग्री सेल्सियस

2012           33.6 डिग्री सेल्सियस           11.4 डिग्री सेल्सियस

2013           33.5 डिग्री सेल्सियस 13.6 डिग्री सेल्सियस

2014          34.9 डिग्री सेल्सियस 13.0 डिग्री सेल्सियस

2015          33.9 डिग्री सेल्सियस 13.8 डिग्री सेल्सियस

2016          34.4 डिग्री सेल्सियस 14.6 डिग्री सेल्सियस

2017          35.9 डिग्री सेल्सियस 13.2 डिग्री सेल्सियस

2018          33.5 डिग्री सेल्सियस 11.1 डिग्री सेल्सियस

2019          33.0 डिग्री सेल्सियस 15.4 डिग्री सेल्सियस

2020          36.3 डिग्री सेल्सियस 13.3 डिग्री सेल्सियस

2021          28.4 डिग्री सेल्सियस 21.8 डिग्री सेल्सियस

आगे मौसम का हाल

आज भी शहर में बारिश के आसार हैं। ऐसे में शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है।

मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं आंशिक बादल भी छा सकते हैं, जिससे शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री जा सकता है।

वहीं, बुधवार को शहर का मौसम साफ रहेगा, जिससे अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.