Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज छाए रहेंगे बादल, दोपहर के बाद गर्मी करेगी लोगों को परेशान

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में सुबह की शुरुआत आसमान में हल्के बादलों के साथ हुई। लोगों को बादल छाए रहने की वजह से गर्मी से केवल थोड़ी ही निजात मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार शहर के मौसम में दोपहर के बाद बदलाव देखने को मिल सकता है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 08:32 AM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 08:32 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज छाए रहेंगे बादल, दोपहर के बाद गर्मी करेगी लोगों को परेशान
चंडीगढ़ में शुक्रवार को सुबह की शुरुआत आसमान में हल्के बादलों के साथ हुई

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में शुक्रवार को सुबह की शुरुआत आसमान में हल्के बादलों के साथ हुई लेकिन दिन चढ़ते चढ़ते एक बार फिर गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। शहर में आज आसमान में बादल छाए रहने के आसार है। लेकिन इसका असर मौसम पर देखने को नहीं मिलेगा। लोगों को बादल छाए रहने की वजह से गर्मी से केवल थोड़ी ही निजात मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार शहर के मौसम में दोपहर के बाद बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बीच दिन में लोगों को गर्मी बेहाल करेगी। विभाग के अनुसार आज शहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। इससे पहले बीते बुधवार को शहर का तापमान 41 डिग्री और बीते वीरवार को शहर का तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सुबह 8:00 बजे से ही सूरज की किरणों में तपिश महसूस हो रही है।

loksabha election banner

खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है और आसमान में तेज धूप निकली हुई है। शहर वासियों को आज गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ेगा। लोगों को चिपचिपाती गर्मी परेशान करेगी। विभाग ने आसार जताए हैं कि शहरवासियों को आने वाले समय में गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट हुआ है। जिसकी वजह से शहर में बदल छाए रह सकते है। हालांकि इस बीच बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन मौसम विभाग ने 2 से 4 मई तक शहर में बारिश होने की संभावना जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.