Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में धूप निकलने के साथ माैसम बना हुआ सुहावना, सुबह का तापमान 23 डिग्री दर्ज
Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में रातें ठंडी होने के चलते दिन के तापमान पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। लोग सुहावने मौसम का आनंद शहर के पार्कों और सुखना लेक पर लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में धूप निकलने के साथ मौसम सुहावना बना हुआ है। इन दिनों शहर में रातें ठंडी होने के चलते दिन के तापमान पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। शहर का अधिकतम तापमान सुबह साढ़े दस बजे 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं शाम तक शहर के तापमान में दस डिग्री तक बढ़ोतरी होेने की आशंका है, जिससे शहर का तापमान 33 से 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। फिलहाल शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। लोग सुहावने मौसम का आनंद शहर के पार्कों और सुखना लेक पर लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
माैसम हो रहे बदलाव के चलते लोगों ने अपने घरों के कूलर और एसी बंद कर दिए हैं। शहर के बाजारों की रौनकें भी बढ़ी हुई हैं। लोग शहर के पार्कों, सुखना लेक और बाजारों में चहल-कदम करते हुए ज्यादा दिखाई देने लगे हैं। वहीं मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अभी आने वाले दिनों में शहर का मौसम ऐसे ही सुहावना बना रहेगा, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं है।
इससे पहले शनिवार को शहर में सुबह से ही धूप निकली रही। सुबह साढ़े दस बजे शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं सुहावने मौसम के साथ आज से शुरू हुए नवरात्रों की वजह से बाजारों की रौनकें भी बढ़ी हुई है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें