Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: पहाड़ों में कल से बारिश और बर्फबारी के आसार, सिटी ब्यूटीफुल में दिखेगा असर

मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर जैसे इलाकों में बारिश और तूफान की चेतावनी भी दी है। वहीं इसका असर शहर में भी देखने को मिल सकता है।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 11:19 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 11:19 AM (IST)
Chandigarh Weather: पहाड़ों में कल से बारिश और बर्फबारी के आसार, सिटी ब्यूटीफुल में दिखेगा असर
पहाड़ों में कल से बारिश और बर्फबारी के आसार, सिटीब्यूटीफुल में दिखेगा असर।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में सोमवार को सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ साथ तापमान बढ़ता गया। लेकिन पिछले दो दिनों के मुकाबले सोमवार की सुबह ज्यादा ठंड रही। सोमवार सुबह का तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, सुबह 11 बजे तक तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में सुबह और रात के समय ज्यादा कोहरा नहीं पड़ रहा है जिस वजह से ठंड भी कम है।

loksabha election banner

सुबह और रात के समय में ठंड ज्यादा महसूस हो रही है लेकिन दिन में लोग गर्म कपड़े पहनने से परहेज करने लग गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने रविवार से मौसम में बदलाव के संकेत दिए थे जिसके बाद तामपान पर इसका असर होने के आसार है। रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने के लिए मिल रही है।

मौसम विभाग ने 21 फरवरी को उत्तरी और उत्तरी पूर्वी राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया था कि उत्‍तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है, तो वहीं उत्‍तराखंड के कई इलाकों में भी तूफान और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू कश्‍मीर के कई इलाकों में मौसम विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इन राज्‍यों में भी हल्‍की बारिश हो सकती है।

मैदानी इलाकों में इस हफ्ते भी तापमान में गिरावट होगी। हिमाचल प्रदेश में पांच दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश में 21 से 25 फरवरी तक मौसम का पुर्वानुमान जताया है। अगर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश होती है तो उसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर देखने के लिए मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.