Chandigarh Weather 24 October: चंडीगढ़ में दो दिन का अलर्ट, पहाड़ों पर बारिश का दिखेगा असर
चंडीगढ़ वासियों को 24 और 25 अक्टूबर को दो दिन अलर्ट रहना होगा, क्योंकि पहाड़ों पर मौसम में बदलाव से ...और पढ़ें

पहाड़ों पर बदलेगा मौसम, चंडीगढ़ में दिखेगा असर। (एआई जनरेटेड फोटो)
HighLights
चंडीगढ़ में 24-25 अक्टूबर को दो दिन का अलर्ट।
पहाड़ों पर हिमपात-वर्षा से बढ़ेगी सुबह-शाम की ठंडक।
तापमान गिरने से खांसी-जुकाम, वायरल का खतरा बढ़ेगा।
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। चंडीगढ़ वासियों को आज और कल दो दिन अलर्ट रहना होगा। पहाड़ाें पर मौसम में बदलाव से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ेगी। अभी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।
तापमान में शनिवार और रविवार को गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसकी वजह से खांसी-जुकाम व वायरल का खतरा बढ़ेगा। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्कता है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 24 और 25 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात या वर्षा हो सकती है। पांच जिलों कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, लाहुल-स्पीति और मंडी में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
दक्षिण-पश्चिम पंजाब के कुछ इलाकों में भी दोनों दिन बारिश की संभावना है। भले ही चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में फिलहाल भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन पड़ोसी राज्यों में मौसम बदलने का असर ट्राईसिटी के तापमान पर भी पड़ेगा।
