विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में चार डिग्री तक गिरेगा तापमान, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंडक

Published: Sun, 25 Oct 2026 07:24 PM (IST)

चंडीगढ़ में अक्टूबर के अंत तक तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे सुबह और ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में ठंड का असर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। (सांकेतिक फोटो)

चंडीगढ़ में ठंड का असर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. अक्टूबर अंत तक तापमान में 4 डिग्री गिरावट संभव।

  2. सुबह और रात के समय ठंडक में वृद्धि होगी।

  3. अगले पांच दिन मौसम साफ, दिन में धूप खिलेगी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। अक्टूबर के विदा होने में अब केवल पांच दिन शेष हैं और चंडीगढ़ में ठंड का असर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह और रात के समय मौसम ठंडा रहने लगा है। आने वाले दिनों में ठंडक और बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे दिन के समय भी मौसम पहले के मुकाबले ठंडा महसूस होगा।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। आसमान साफ रहने के कारण दिन में धूप खिली रहेगी, लेकिन तापमान में गिरावट से सुबह और रात की ठंडक बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को दिन और रात के तापमान में अंतर महसूस होगा।

सुबह घर से निकलने वाले लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है, जबकि दोपहर में धूप के कारण मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से रात के समय ठंडक बढ़ने का एहसास हो रहा है।

आने वाले दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में तापमान में गिरावट के साथ मौसम का मिजाज बदलने लगा है। हालांकि, फिलहाल बारिश की संभावना के बजाय मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में गिरावट होने से दिन की गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में और कमी आने पर सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों में तापमान में होने वाला बदलाव शहर में सर्दी की शुरुआत का एहसास करा सकता है।