विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में दो दिन प्रभावित रहेगी जलापूर्ति, 22 और 23 को शाम के समय कम दबाव से आएगा पानी

Published: Tue, 20 Oct 2026 06:13 PM (IST)

चंडीगढ़ में 22 और 23 अक्टूबर को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी, खासकर शाम को कम दबाव से पानी आएगा। ...और पढ़ें

22 और 23 अक्टूबर को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

22 और 23 अक्टूबर को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

HighLights

  1. 22 और 23 अक्टूबर को पानी की आपूर्ति प्रभावित।

  2. शाम को कम दबाव से आएगा पानी, सुबह सामान्य।

  3. पुरानी पाइपलाइन बदलने के कारण 48 घंटे का शटडाउन।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहरवासियों के लिए जरूरी खबर है। 22 और 23 अक्टूबर को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। शाम को पानी कम दबाव से आएगा। नगर निगम ने पहले से ही पानी स्टोर करने की अपील की है।

दरअसल, गांव झुंगियां में फेज-3 कजौली की 1200 एमएम व्यास की पीएससी पाइपलाइन को एमएस पाइपलाइन से बदला जा रहा है। इस काम के लिए दो दिन का शटडाउन लिया गया है। शटडाउन के कारण कजौली से सेक्टर-39 वाटर वर्क्स तक कच्चे पानी की पंपिंग 48 घंटे के लिए पूरी तरह बंद रहेगी।

निगम के अधिकारियों के मुताबिक, पाइपलाइन बदलने का काम बेहद जरूरी है। पुरानी पीएससी पाइपलाइन में बार-बार लीकेज की समस्या आ रही थी, जिससे पानी की बर्बादी के साथ-साथ सप्लाई भी प्रभावित हो रही थी। एमएस पाइपलाइन ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होगी, जिससे लीकेज की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

ऐसा रहेगा पानी का शेड्यूल

नगर निगम की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, दोनों दिन सुबह पानी की सप्लाई सामान्य रहेगी। सुबह 3:30 बजे से 9 बजे तक पूरे दबाव के साथ पानी दिया जाएगा, ताकि लोग दिनभर के लिए पानी स्टोर कर सकें। शाम को सप्लाई प्रभावित रहेगी। शाम 6 से 8:30 बजे तक पानी कम दबाव पर आएगा। ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी हो सकती है।

सहयोग की अपील

नगर निगम के मुख्य अभियंता ने बताया कि काम को तय समय पर पूरा करने के लिए टीमें दिन-रात लगी रहेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे शटडाउन के दौरान सहयोग करें और पानी का सोच-समझकर उपयोग करें। बेवजह पानी बर्बाद न करें।

गौरतलब है कि कजौली   से शहर को रोजाना करीब 29 एमजीडी पानी की सप्लाई होती है, जो शहर की कुल जलापूर्ति का बड़ा हिस्सा है। इसलिए इस लाइन के बंद होने का असर पूरे शहर पर पड़ेगा।