विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कागजों में 24 घंटे सप्लाई, स्वच्छ पेयजल को भी तरस रहे लोग; चंडीगढ़ के मनीमाजरा में ऐसा है हाल

Published: Sun, 09 Aug 2026 06:55 PM (IST)

चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 4, मनीमाजरा में 24 घंटे पानी की आपूर्ति के दावों के बावजूद लोग स्वच्छ पेयजल को ...और पढ़ें

मनीमाजरा में बड़ी आबादी अभी भी स्वच्छ पेयजल को तरस रही।

 मनीमाजरा में बड़ी आबादी अभी भी स्वच्छ पेयजल को तरस रही।

HighLights

  1. मनीमाजरा में 24 घंटे पानी आपूर्ति के दावे, पर स्वच्छ जल नहीं।

  2. डिप्टी मेयर सुमन शर्मा पर विकास में भेदभाव का आरोप।

  3. वार्ड 4 में ड्रग्स, पार्किंग और सड़कों की खराब स्थिति।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। वार्ड नंबर-4 शहर के सबसे घनी आबादी वाला क्षेत्र है। कागजों में मनीमाजरा में 24 घंटे पानी की सप्लाई हो रही है। लेकिन हकीकत यह हैं कि बड़ी आबादी अभी भी स्वच्छ पेयजल को तरस रही है। इस वार्ड का नेतृत्व डिप्टी मेयर सुमन शर्मा करती हैं। वह जीती तो आम आदमी पार्टी के टिकट पर थी लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गई।

वार्ड को अभी तक डिप्टी मेयर के रुतबे का फायदा नहीं मिल पाया है। हालांकि उन्होंने आबादी को देखते हुए हाउस की बैैठक में मनीमाजरा के लिए अलग से ज्वाइंट कमिश्नर नियुक्त करने की मांग उठाई थी लेकिन उनकी यह मांग परवान नहीं चढ़ सकी।

ड्रग्स, पार्किंग, कानून व्यवस्था बड़ी समस्या

इंदिरा काॅलोनी, किशनगढ़ जैसे एरिया में ड्रग्स ने तेजी से बढ़ रहा है। जिसकी वजह से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। संकरी गलियों और आबादी अधिक होने से पार्किंग की समस्या विकराल है।

पीने के लिए स्वच्छ जल का संकट

मनीमाजरा में 24 घंटे पेयजलापूर्ति परियोजना पूरी हो चुकी है। लेकिन हालात अभी भी ऐसे हैं कि कई एरिया में स्वच्छ जल नहीं आ रहा है। खासकर इंदिरा काॅलोनी में आए दिन इस तरह की शिकायतें मिलती रहती हैं। लोगों का आरोप है कि पार्षद आप में रहते तो गंदे पानी की समस्या खूब उठाती थी लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद यह मुद्दा कहीं पीछे छूट गया है।

वार्ड-4 में आने वाला एरिया

मनीमाजरा बस्ती किशनगढ़, बस्ती भगवानपुरा, इंदिरा काॅलोनी, आइटी पार्क और शास्त्री नगर।

 

वार्ड में बहुत से विकास कार्य करवाए हैं। जहां गंदे पानी की शिकायतें आ रही थी उन्हें अधिकारियों से मिलकर ठीक करवाया है। अब यह दिक्कत नहीं है। शास्त्री नगर में पानी नहीं दिलवा पाने का मलाल है। उनका लगातार प्रयास है कि उनसे भेदभाव न हो उन्हें भी बाकी एरिया की तरह पानी मिले।  -सुमन शर्मा, डिप्टी मेयर, पार्षद वार्ड नंबर-4

 

वार्ड नंबर चार जैसा था आज स्थिति उससे भी बदतर है। नलों में गंदा पानी आ रहा है। कई जगह तो पानी आता ही नहीं है लोग टैंकर से पानी मंगवा रहे हैं। सड़कों का बहुत बुरा हाल है। जिस पार्षद का केवल अपने विकास पर ध्यान हो वह वार्ड का विकास कैसे करेगी। -जन्नत जहां, पिछले चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी