विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यहां सब VVIP, इनके लिए नो ट्रैफिक रूल्स, चंडीगढ़ सेक्टर-26 के स्ट्रॉबेरी और सेंट कबीर स्कूल के बाहर सड़क जाम

Published: Mon, 21 Sep 2026 01:23 PM (IST)

चंडीगढ़ में आम नागरिकों पर ट्रैफिक नियम सख्ती से लागू होते हैं, लेकिन वीवीआईपी और नेताओं पर नहीं। सेक्टर 26 ...और पढ़ें

HighLights

  1. आम नागरिकों पर लागू, वीवीआईपी पर नहीं ट्रैफिक नियम।

  2. सेक्टर 26 स्कूलों के बाहर वीवीआईपी गाड़ियों से लगा जाम।

  3. ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नहीं की कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में यदि कोई व्यक्ति सड़क पर गाड़ी खड़ी कर दे तो ट्रैफिक पुलिस तत्काल उसका चालान कर देती है और यही नहीं उसकी गाड़ी को उठाकर ले जाती है। यह रूल्स सिर्फ आम नागरिकों पर लागू होते नजर आते हैं। बात नेताओं और वीवीआईपी की आ जाती है तो पुलिस बेबस दिखती है।

इसका उदाहरण सोमवार को सेक्टर-26 के स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल और सेंट कबीर स्कूल के बाहर देखने को मिला। स्कूलों के बाहर मेन सड़क पर दो या तीन लेन में अफसर और नेताओं की गाड़ियां खड़ी थी, जिसकी वजह से जाम में फंसकर लोग परेशान हो रहे थे।

यहां किसी भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने हिम्मत नहीं दिखाई कि नियमों की उल्लंगना करके खड़े वाहनों का चालान कर सके या उन्हें वहां से हटा सके। हालात यह थी कि साइकिल ट्रैक पर भी गाड़ियां पार्क की गई थी। 

यह सिर्फ एक दिन का उदाहरण नहीं है। यहां आए दिन यही हालत होते हैं, जिससे आम नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इससे शहर की ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं।