विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में सब्जियां हुईं महंगी, आलू से लेकर गोभी तक सब महंगा; नींबू के रेट सुनकर तो रह जाएंगे हैरान

Published: Sat, 26 Sep 2026 01:37 PM (IST)

चंडीगढ़ में सब्जियों के दाम में अचानक बढ़ोतरी हुई है। इससे रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है। नींबू 300 ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में एक साथ बढ़े सब्जियों के रेट। (सांकेतिक फोटो)

चंडीगढ़ में एक साथ बढ़े सब्जियों के रेट। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. चंडीगढ़ में सब्जियों के दाम में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

  2. नींबू का दाम 160 से बढ़कर 300 रुपये प्रति किलो हुआ।

  3. आलू, प्याज, टमाटर सहित अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़े।

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। आप सब्जी मंडी जाते हैं और नींबू का रेट 300 रुपये किलो सुनते हैं तो हैरान मत हो जाइये। चंडीगढ़ में सब्जियों के रेट में एक साथ बढ़ोतरी हुई है और इससे रसोई का बजट प्रभावित होना भी लाजिमी है। आलू से लेकर गोभी और शिमला मिर्च तक सब महंगा मिल रही है।

नई दरों के अनुसार, अधिकांश सब्जियों के रेट में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नींबू के दाम में सबसे अधिक 140 रुपये का इजाफा हुआ है। नींबू का नया रेट 300 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।

आलू का रेट अब 26 रुपये हो गया है। टमाटर 42 रुपये और प्याज 57 रुपये के रेट पर पहुंच गया है। अदरक के रेट में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह 110 रुपये हो गया है, जबकि धनिया 120 रुपये के रेट पर पहुंच गया है। पुदीने का रेट 30 रुपये किया गया है।

सब्जियों में बंदगोभी का नया रेट 40 रुपये और फूलगोभी का 70 रुपये है। फ्रांसबीन के रेट में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और इसका नया रेट 60 रुपये है। शिमला मिर्च का रेट 75 रुपये और गाजर का 50 रुपये हो गया है। खीरा/तर के रेट में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी के बाद नया रेट 55 रुपये दर्ज किया गया है।

मशरूम के रेट में भी 10 रुपये का इजाफा हुआ है। इसका नया रेट 160 रुपये है। पेठा 30 रुपये और पालक भी 30 रुपये के रेट पर पहुंच गया है। इस तरह अधिकांश सब्जियों के रेट में सामान्य तौर पर 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

160 रुपये किलो था नींबूू

नींबू का रेट पहले 160 रुपये प्रति किलो था, जो अब बढ़कर 300 रुपये प्रति किलो हो गया है। सब्जियों के रेट में इस बदलाव का सीधा असर रोजमर्रा की खरीदारी पर पड़ सकता है।

खास तौर पर प्याज, टमाटर, आलू, अदरक और धनिया जैसी नियमित इस्तेमाल वाली सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई का खर्च बढ़ना तय माना जा रहा है।