विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र अमन का NCC स्पेशल एंट्री में ऑल इंडिया रैंक-1, सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन

Published: Sat, 12 Sep 2026 01:06 PM (GMT+05:30)

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र अमन ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। उनका चयन ...और पढ़ें

अमन ने कहा- इंडियन आर्मी ज्वॉइन करने का लक्ष्य शुरू से ही स्पष्ट था।

अमन ने कहा- इंडियन आर्मी ज्वॉइन करने का लक्ष्य शुरू से ही स्पष्ट था।

HighLights

  1. चंडीगढ़ स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में लेंगे प्रशिक्षण।

  2. सिपाही के बेटे अमन ने पूरा किया सेना में जाने का सपना।

  3. लेफ्टिनेंट पद पर चयन, पहनेंगे भारतीय सेना की वर्दी।

संवाद सहयोगी, मोहाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग छात्र और एक सिपाही के बेटे अमन कुमार ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के 124वें कोर्स (पुरुष) में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर किया है।

इस उपलब्धि के साथ उनका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन के लिए हुआ है। वे ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), चेन्नई में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट कमीशनड (नियुक्ति) होंगे।

बिहार के बरौनी में जन्में और बरेली से अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी करने वाले अमन को सेना में शामिल होने का सपना विरासत में मिला है। अपने सपने के बारे में अमन ने कहा, एआईआर 1 रैंक हासिल करने के बाद, मैं आर्मी की वर्दी पहनकर अपने पहले सपने को पूरा करने के लिए उत्सुक हूं।

आर्मी परिवार से संबंध रखने वाले अमन ने कहा कि उनके पिता इंडियन आर्मी में थे तथा वर्तमान में कोलकाता की दम दम आर्डिनेंस फैक्ट्री में तैनात हैं। इंडियन आर्मी ज्वॉइन करने का लक्ष्य शुरू से ही स्पष्ट था।

अमन ने कहा कि बेहतर अवसरों के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में सीएसई में दाखिला लिया ताकि आर्मी में शामिल होने के लिए शार्ट सर्विस कमीशन एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के जरिए डायरेक्ट एंट्री जैसे बेहतर अवसर मिल सकें।

 वर्ष 2013 में एनसीसी की स्थापना के बाद से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के 67 एनसीसी कैडेट इंडियन आर्मी, नेवी और एयर फ़ोर्स में आफिसर के तौर पर कमीशन हुए हैं।