विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

24 और 25 को पहाड़ों पर बारिश के आसार, चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में बढ़ेगी ठंड; बच्चों-बुजुर्गों में वायरल का डर

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:20 PM (IST)

पहाड़ों पर बारिश की संभावना के बीच चंडीगढ़ ट्राईसिटी में ठंड बढ़ने के आसार हैं। बदलते मौसम के कारण बच्चों ...और पढ़ें

पहाड़ों पर बारिश के आसार, ट्राईसिटी के मौसम में दिखेगा बदलाव। (एआई जनरेटेड फोटो)

पहाड़ों पर बारिश के आसार, ट्राईसिटी के मौसम में दिखेगा बदलाव। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. रात का तापमान करीब 15 डिग्री दर्ज किया जा रहा।

  2. दिन का तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच।

  3. मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य सावधानी बरतें।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पहाड़ों में बारिश की संभावना के बीच चंडीगढ़ ट्राईसिटी में ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 और 25 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

पंजाब और हरियाणा के भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ सकता है।

चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में फिलहाल भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन पड़ोसी राज्यों में मौसम बदलने का असर ट्राईसिटी के तापमान पर भी पड़ सकता है। मौसम में बदलाव की वजह से बच्चों और बुजुर्गों में वायरल का खतरा रहेगा।

इन दिनों शहर में रात का तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जबकि दिन का तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होती है, वहीं रात में तापमान गिरने से ठंड बढ़ जाती है।

दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण लोगों को सुबह और देर शाम ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में होने वाले इस बदलाव के बीच स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

बदलते मौसम के बीच अस्पतालों में वायरल संक्रमण से जुड़ी शिकायतें भी देखने को मिल रही हैं। सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार जैसे लक्षणों को लेकर लोग चिकित्सकों से परामर्श ले रहे हैं।

ऐसे मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। चिकित्सकों की सलाह है कि मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, ठंड से बचें और पर्याप्त पानी पीते रहें। लगातार बुखार, सांस लेने में परेशानी या अन्य गंभीर लक्षण होने पर चिकित्सकीय सलाह लें।