चंडीगढ़ में कल कई मार्गों पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, तड़के 4:30 से 11 बजे तक घर से निकलने से पहले रखें ध्यान
चंडीगढ़ में रविवार को मैराथन के कारण तड़के 4:30 बजे से 11 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट ...और पढ़ें

शहर में कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
चंडीगढ़ में सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन होगी।
तड़के 4:30 से 11 बजे तक कई मार्ग प्रभावित रहेंगे।
वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन के मद्देनजर रविवार को शहर में कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट और नियंत्रित किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार तड़के 4:30 बजे से 11 बजे तक मैराथन रूट पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।
वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
वाहन चालक यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। यात्रियों को ट्रैफिक की ताजा स्थिति जानने के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक इंटरनेट मीडिया अकाउंट देखने की सलाह दी गई है।
इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध
चंडीगढ़ क्लब के सामने वाली सड़क से सेक्टर-2/3 स्माल चौक, ओल्ड बैरिकेड चौक होते हुए सुखना लेक टर्न तक, वहां से यू-टर्न लेकर ओल्ड बैरिकेड चौक, फिर बाएं मुड़कर मटका चौक, वहां से बाएं और सीधे ट्रांसपोर्ट चौक तक यातायात प्रभावित रहेगा।
इसके बाद यू-टर्न लेकर एसबीआई स्माल चौक, पीजीआई होते हुए फिर यू-टर्न से मटका चौक और बाएं मुड़कर चंडीगढ़ क्लब तक के मार्ग पर भी ट्रैफिक को नियंत्रित और डायवर्ट किया जाएगा।
