Move to Jagran APP

पूरे देश में कोरोना रिकवरी रेट में चंडीगढ़ अव्वल

कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 10:19 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:06 AM (IST)
पूरे देश में कोरोना रिकवरी रेट में चंडीगढ़ अव्वल
पूरे देश में कोरोना रिकवरी रेट में चंडीगढ़ अव्वल

विशाल पाठक, चंडीगढ़ : कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। पूरे देश में सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में सबसे तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक चंडीगढ़ पूरे देश में इस सूची में सबसे ऊपर है। यानी पूरे देश के मुकाबले चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 85.9 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जोकि पूरे देश में सर्वाधिक है। पहले चंडीगढ़ कोरोना रिकवरी रेट में चौथे स्थान पर था। जोकि अब पूरे देश में अव्वल है। अब दूसरे पर लद्दाख और तीसरे नंबर पर उत्तराखंड

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब दूसरे स्थान पर लद्दाख है, जहां कोरोना रिकवरी रेट 82.2 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर उत्तराखंड है, जहां कोरोना रिकवरी रेट 80.9 प्रतिशत दर्ज किया गया है। पीजीआइ चंडीगढ़ के डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने बताया कि वे चंडीगढ़ प्रशासन के साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों का पता लगा रहे हैं। रोजाना हजारों लोगों के सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर इलाज और खानपान के जरिये ठीक किया जा रहा है। वहीं, चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. जी दीवान ने बताया कि मरीजों को अच्छे इलाज, खानपान के अलावा आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक इलाज के साथ भी उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर ठीक किया जा रहा है। हरियाणा 11वें और पंजाब 13वें स्थान पर

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना रिकवरी रेट को लेकर रिसर्च सूची जारी की है, उसके मुताबिक इन 15 राज्यों व यूटी में से हरियाणा 11वें स्थान पर है। अभी तक इस सूची में हरियाणा शामिल नहीं था। लेकिन अब हरियाणा में भी कोरोना संक्रमित मरीज जल्द ठीक हो रहे हैं। हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 74.01 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं, पंजाब में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर 70.5 प्रतिशत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सूची

राज्य व यूटी रिकवरी रेट (प्रतिशत में)

चंडीगढ़ 85.9

लद्दाख 82.2

उत्तराखंड 80.9

छत्तीसगढ़ 80.6

राजस्थान 80.1

मिजोरम 79.3

त्रिपुरा 77.7

मध्य प्रदेश 76.9

झारखंड 74.3

बिहार 74.2

हरियाणा 74.01

गुजरात 71.9

पंजाब 70.5

दिल्ली 70.2

मेघालय 69.4

ओडिशा 69

उत्तर प्रदेश 68.4

हिमाचल प्रदेश 67.3

पश्चिम बंगाल 66.7

असम 62.4

जम्मू-कश्मीर 62.4


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.