Good News: चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए सीधी फ्लाइट्स सात सितंबर से शुरू, हफ्ते में चार दिन उड़ान
फ्लाइट हफ्ते में चार दिन सोमवार मंगलवार वीरवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। इस रूट पर अलायंस एयर का एटीआर (70 सीटों वाला) जहाज उड़ान भरेगा।
चंडीगढ़ [विकास शर्मा]। कोरोना महामारी के बीच देश में अनलॉक -4 चल रहा है। इसी बीच यात्रियों की डिमांड को देखते हुए एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी अलायंस एयर ने चंडीगढ़ से कुल्लू के बीच फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है। यह फ्लाइट्स सात सितंबर से शुरू होगी। फ्लाइट हफ्ते में चार दिन सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। इस रूट पर अलायंस एयर का एटीआर (70 सीटों वाला) जहाज उड़ान भरेगा।
यह रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल
अलायंस एयर की यह फ्लाइट सात सितंबर यानी सोमवार से शुरू होगी। यह फ्लाइट (9 आइ 805) दिल्ली से सुबह साढ़े बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े 9:30 बजे लैंड करेगी। दिल्ली से यह फ्लाइट 10 बजे उड़ान भरेगी और कुल्लू एयरपोर्ट पर 11 बजे उड़ान भरेगी। कुल्लू एयरपोर्ट से यह फ्लाइट ( 9आइ 806) साढ़े 11 बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दोपहर 12:20 बजे लैंड होगी। चंडीगढ़ से यह फ्लाइट दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरेगी और दिल्ली एयरपोर्ट पर दोपहर दो बजे लैंड होगी।
कुल्लू -मनाली घूमने जाने वाले यात्रियों के बड़ी राहत
एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर माम राज जिंदल बताते हैं कि कुल्लू -मनाली घूमने जाने वाले लोगों के लिए यह फ्लाइट शुरू होना किसी खुशखबरी से कम नहीं है। बस से जहां यह सफर 11 घंटे का है वहीं अपनी गाड़ी से सफर सात से आठ घंटे हैं। ऐसे में चंडीगढ़ से यात्री इस सफर को सिर्फ एक घंटे में और दिल्ली से तीन घंटे में तय कर लेंगे।