चंडीगढ़ में बाइक मांग घूमने निकले दो दोस्त, तेज रफ्तार में पेड़ से टकराई; एक की मौत और दूसरा घायल
तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से मलोया में 18 वर्षीय सरवन कुमार की मौत हो गई। हादसे ...और पढ़ें

झामपुर से मलोया जा रही सड़क पर हादसा। (एआई जनरेटेड फोटो)
HighLights
मलोया में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई।
18 वर्षीय सरवन कुमार की मौके पर ही मौत।
पीछे बैठा अरमान गंभीर रूप से घायल।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। थाना मलोया क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय सरवन कुमार की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरवन और अरमान झामपुर से किसी की अढाई लाख रुपये कीमत की टीवीएस अपाचे बाइक मांगकर घूमने निकले थे। दोनों मलोया की तरफ जा रहे थे, जब बाइक की रफ्तार तेज हो गई। जैसे ही वे सत्संग भवन के पास पहुंचे, सरवन बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरवन की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक की रफ्तार कितनी थी और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
