विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh Ravan Dahan: सेक्टर-46 में धू धू कर जला सबसे ऊंचा रावण, मोहाली में दशहरा उत्सव में पहुंचे सीएम मान

By Jagran NewsEdited By: Pankaj Dwivedi
Published: Wed, 05 Oct 2022 06:35 PM (IST)

Chandigarh Dussehra Celebration चंडीगढ़ के साथ-साथ मोहाली और पंचकूला में कोरोना काल के दो साल बाद विजयदशमी की धूम है। ...और पढ़ें

मोहाली फेज -8 दशहरा ग्राउंड में आयोजित दशहरा उत्सव में पंजाब के सीएम भगवंत मान हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
मोहाली फेज -8 दशहरा ग्राउंड में आयोजित दशहरा उत्सव में पंजाब के सीएम भगवंत मान हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

जेएनएन, मोहाली। पूरे देश के साथ-साथ मोहाली (साहिबजाता अजीत सिंह नगर) में भी विजयदशमी पर्व की धूम है। यहां फेज -8 दशहरा ग्राउंड में खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दशहरा उत्सव में शिरकत की है। उनसे पहले डीसी मोहाली ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। मोहाली के अलावा चंडीगढ़ और पंचकूला में भी जगह-जगह दशहरा आयोजन हो रहे हैं। 

रावण दहन से पहले पंडित से रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों के सामने बैठकर उनकी पूजा अर्चना की गई और उसके बाद पुतलों को अग्नि लगाई गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके बुराई पर अच्छाई के प्रतीक इस त्योहार के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि अब से पहले की सरकारों में ऐसे कई रावण थे जो दीमक की तरह सिस्टम को खा रहे थे। उन्होंने कहा कि आप सरकार भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए हरसंभव कार्य कर रही है और जल्द ही पंजाब की जनता को इसका रिजल्ट मिलेगा।

इससे पहले, सीएम के आने से पहले पुलिस ने सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। करीब 350 पुलिसकर्मी ग्राउंड के अंदर व बाहर तैनात थे। रावण दहन कार्यक्रम में काफी गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।

मोहाली में 15 स्थानों पर दशानन, मेघनाथ और कुंभकर्ण का दहन किया जा रहा है। चंडीगढ़ में 24 स्थानों पर रावण दहन किया जा रहा है। ऐसे में ट्राईसिटी के लोग खासे उत्साहित दिखे। रावण दहन के सभी स्थलों पर भारी भीड़, विशेष तौर पर युवा, दिखी। 

चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में सबसे ऊंचा रावण दहन

चंडीगढ़ में सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन सेक्टर-46 में किया गया। यहां 90 फीट ऊंचा का रावण का पुतला तैयार किया गया था। दहन कार्यक्रम में निगम कमिश्नर आनिंदिता मित्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।