चंडीगढ़ में स्विगी डिलीवरी ब्वाॅय नशा तस्करी में गिरफ्तार, पुलिस ने 12.71 ग्राम हेरोइन की बरामद
चंडीगढ़ पुलिस ने मनीमाजरा में एक स्विगी डिलीवरी ब्वॉय को 12.71 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के ...और पढ़ें

स्विगी डिलीवरी ब्वाॅय नशा तस्करी में गिरफ्तार।
HighLights
मनीमाजरा पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार।
आरोपी उतेश उर्फ उदित स्विगी डिलीवरी ब्वॉय है।
उसके पास से 12.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मनीमाजरा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक 27 वर्षीय युवक को 12.71 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मनीमाजरा निवासी उतेश उर्फ उदित के रूप में हुई है।
आरोपित पेशे से स्विगी डिलीवरी ब्वाॅय है और उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मनीमाजरा थाना पुलिस की टीम डीसी मोंटेसरी स्कूल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर उतेश को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास पाॅलीथिन की एक पुड़िया बरामद हुई, जिसमें हल्के भूरे रंग का पदार्थ था।
बरामद पदार्थ की मौके पर एमएफटी टीम से जांच कराई गई। जांच में पदार्थ के हेरोइन होने की पुष्टि हुई और इसका वजन 12.71 ग्राम निकला। पुलिस ने हेरोइन कब्जे में लेकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
