विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कूल समय में छात्र-छात्रा पार्क में मिले तो होगी सख्त कार्रवाई, चंडीगढ़ में सभी प्रिंसिपल को नोटिस जारी

Published: Fri, 24 Jul 2026 05:34 PM (IST)

चंडीगढ़ में स्कूल समय के दौरान पार्क में पाए जाने वाले छात्र-छात्राओं पर सख्त कार्रवाई होगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने ...और पढ़ें

प्रोफेसर पंडितराव धरेनवर ने उठाया मुद्दा।

प्रोफेसर पंडितराव धरेनवर ने उठाया मुद्दा।

HighLights

  1. स्कूल समय में पार्क में छात्रों पर होगी सख्त कार्रवाई।

  2. जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्यों को नोटिस जारी किया।

  3. वायरल वीडियो के बाद शिकायत पर लिया गया एक्शन।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। स्कूल समय के दौरान यदि कोई छात्र-छात्रा पार्क में पाए जाते हैं तो होगी सख्त कार्रवाई। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस जारी किया है।

प्रोफेसर पंडितराव धरेनवर की ओर से की गई शिकायत पर यह एक्शन हुआ है। स्कूल ड्रेस में एक छात्र और छात्रा का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों पार्क में आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए थे। इस पर प्रोफेसर धरेनवर ने डीपीआई कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने स्कूल समय के दौरान स्कूल ड्रेस में पार्कों में घूमने वाले छात्रों की जांच के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों को जांच गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।