Move to Jagran APP

चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, जल्द घोषित होंगे सदस्यों के नाम

BJP Chandigarh State Executive भाजपा हाईकमान की ओर से मंजूरी मिलने के बाद वीरवार शाम या फिर शुक्रवार सुबह सदस्यों के नाम की सूची जारी कर दी जाएगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2020 05:50 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2020 05:50 PM (IST)
चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, जल्द घोषित होंगे सदस्यों के नाम
चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, जल्द घोषित होंगे सदस्यों के नाम

चंडीगढ़, जेएनएन। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों का नाम फाइनल हो गए हैं। इसकी सूची कभी भी जारी हो सकती है। चंडीगढ़ भाजपा ने इसमें 100 सदस्यों के नाम  तय किए हैं। यह सूची मंजूरी के लिए हाईकमान को भेजी गई है। मंजूरी शाम तक आ जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी में 16 पदाधिकारी पहले से नियुक्त है। सूची में अधिकतर सीनियर नेताओं को शामिल किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा के बाद अध्यक्ष अरुण सूद की टीम फाइनल हो जाएगी।मालूम हो कि लॉकडाउन से पहले फरवरी माह में ही अरुण सूद भाजपा के अध्यक्ष बने थे।

loksabha election banner

सभी पार्षदों को बनाया गया है सदस्य

नगर निगम के सभी 20 पार्षदों को भी कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। इनमें अधिकतर टंडन और सूद के करीबी हैं। मालूम हो कि इस समय भाजपा का संगठन अन्य विपक्षी दलों के मुकाबले में ज्यादा मौजूद है। हाल ही में आप ने भी अपनी प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की है।

भाजपा हाईकमान की ओर से मंजूरी मिलने के बाद वीरवार शाम या फिर शुक्रवार सुबह सूची जारी कर दी जाएगी। अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखकर सदस्यों का नाम फाइनल किया गया है। सदस्यों को नगर निगम चुनाव से जुड़ी कोई न कोई जिम्मेवारी दी जाएगी। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि कार्यकारिणी सदस्यों के बाद मोर्चो के प्रभारियों की भी नियुक्ति की जानी है जिसकी भी सूची जल्द जारी कर दी जाएगी। उनका कहना है कि संगठन के सभी पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

कांग्रेस की कार्यकारिणी का नहीं हुआ गठन

कांग्रेस ने ने कार्यकारिणी फाइनल करके नाम मंजूरी के लिए हाईकमान को भेज दी है। भेजे हुए चार माह से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी तक कार्यकारिणी मंजूर होकर चंडीगढ़ कांग्रेस के पास वापस नहीं आई है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.