विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ के सारंगपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, ड्राई क्लीनिंग का काम करता था मुकेश

Published: Fri, 30 Oct 2026 08:41 AM (IST)

चंडीगढ़ के सारंगपुर में 29 वर्षीय युवक मुकेश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह ड्राई क्लीनिंग का काम करता था और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चंडीगढ़ के सारंगपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

चंडीगढ़ के सारंगपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. चंडीगढ़ के सारंगपुर में 29 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

  2. मृतक मुकेश ड्राई क्लीनिंग का काम करता था

  3. पुलिस मामले की जांच में जुटी, हमलावरों की तलाश जारी

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सारंगपुर में लाइट प्वाइंट से सारंगपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर चाकूबाजी की घटना में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान मुकेश पुत्र राजेश, निवासी मकान नंबर 1567/ए, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, धनास के रूप में हुई है। वह ड्राई क्लीनिंग का काम करता था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के बाद मुकेश को पीजीआइ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल घटना के कारणों और हमलावरों के संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है