जंगल एरिया में खुदकशी का मामला, घरेलू कलह के कारण सेक्टर-52 की विवाहिता ने लगाया था फंदा
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। रात करीब एक बजे के बाद मृतका की पहचान हो गई थी।
चंडीगढ़, जेएनएन। सेक्टर-43 बस स्टैंड के सामने कजेहड़ी की तरफ जंगल एरिया में सोमवार रात पेड़ पर चुन्नी के सहारे खुदकशी करने वाली महिला की पहचान हो गई। पुलिस की जांच के दौरान देर रात मृतिका के स्वजन ने पहचान कर ली। मृतिका 25 वर्षीय महिला के दो बच्चे भी हैं। वह परिवार के साथ सेक्टर-52 में रहती थी।
सोमवार देर रात जंगल एरिया से राहगीर की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने महिला को फंदे से नीचे उतार जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। देर रात खबर लिखे जाने तक पुलिस महिला की पहचान में आसपास के लोगों से पूछताछ के अलावा शहर में दर्ज मिसिंग रिपोर्ट को खंगालने में लगी थी। इसी पड़ताल में रात करीब एक बजे के बाद मृतका की पहचान हो गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात पुलिस कंट्रोल रूम में एक राहगीर ने सूचना दी थी। उसने बताया कि सेक्टर-43 बस स्टैंड के सामने सेक्टर-36 थाना के अंतर्गत पड़ने वाले जंगल एरिया में पेड़ पर एक महिला चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर लटकी हुई है। सूचना मिलते ही तत्काल पहुंची पीसीआर पुलिस ने उसे नीचे उतार अस्पताल पहुंचाया। हालांकि पुलिस की जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें