विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ के तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद मचा मचा हड़कंप; मौके पर पहुंची पुलिस

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:40 AM (IST)

चंडीगढ़ के तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे शहर में हड़कंप मच गया।

चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (प्रतीकात्मक फोटो)

चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. चंडीगढ़ के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

  2. ईमेल के माध्यम से मिली धमकी से शहर में हड़कंप।

  3. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के अनुसार, सेक्टर-46 स्थित कुंडन इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-45 स्थित अक्षिप्स इंटरनेशनल स्कूल और सेक्टर-32 स्थित सौफिन इंटरनेशनल स्कूल को धमकी भरा ई-मेल मिला है।

सूचना मिलने के बाद मामले को लेकर पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल उपलब्ध सूचना में ई-मेल भेजने वाले की पहचान, धमकी की गंभीरता और स्कूलों में तलाशी की स्थिति स्पष्ट नहीं है।