Move to Jagran APP

कोरोना से मौत के मामलों में टॉप-10 में चंडीगढ़, पंजाब 10वें पर, हरियाणा में मृत्यु दर घटी

10 लाख की आबादी पर कोरोनो से मौत के मामले में चंडीगढ़ ने पंजाब को पीछे छोड़ दिया है। चंडीगढ़ देशभर में मौत के मामलों में छठवें नंबर पर है जबकि पंजाब 10वें स्थान पर है। हरियाणा में कोरोना से मृत्यु दर घटी है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 11:32 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 11:42 AM (IST)
कोरोना से मौत के मामलों में टॉप-10 में चंडीगढ़, पंजाब 10वें पर, हरियाणा में मृत्यु दर घटी
कोरोना से सबसे ज्यादा मौत के मामलों में टॉप-10 में चंडीगढ़। सांकेतिक फोटो

चंडीगढ़ [विशाल पाठक]। देश में कोरोना से मौत के लगातार बढ़ रहे मामलों पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिंता जाहिर की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पूरे देश में 13 ऐसे राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को चिन्हित किया है जहां राष्ट्रीय औसत से ज्यादा कोरोना संक्रमण के चलते मौत के मामले सामने आए हैं।

loksabha election banner

मंत्रालय की ओर से इन 13 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की सूची जारी की गई है। साथ ही यहां की सरकारों और प्रशासनिक अमले को कोरोना की घातक स्थिति पर नियंत्रण के लिए अगाह किया है। इस सूची के टॉप-10 राज्यों व यूटी में सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ का नाम भी शुमार है। चंडीगढ़ इस सूची में छठे स्थान पर है।

चंडीगढ़ में 10 लाख लोगों पर कोरोना से 174 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो रिपोर्ट जारी की है, उसके मुताबिक सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में 10 लाख लोगों पर 174 लोगों की कोरोना से मौत दर्ज की गई है, जबकि चंडीगढ़ में अब तक कोरोना 206 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से मौत की स्थिति पर अगर नजर डालें तो। देश में 10 लाख लोगों की आबादी पर 81 लोगों की कोरोना से मौत का आंकड़ा दर्ज किया गया है।

पंजाब इस सूची में 10वें स्थान पर

कोरोना से मौत के मामलों में पंजाब में भी स्थिति घातक है। इस सूची में पंजाब 10वें स्थान पर है। पंजाब में 10 लाख लोगों पर 131 लोगों की मौत दर्ज की गई है। पंजाब से भी ज्यादा चंडीगढ़ में कुल आबादी पर कोरोना से मौत के मामले सामने आए हैं।

चंडीगढ़ में अब तक कोरोना की स्थिति

  • अब तक सामने आए कुल पॉजिटिव केस  13,532
  • अभी तक कोरोना से हुई कुल मौत  206
  • एक्टिव कोरोना पेशेंट   974
  • अब तक कितने लोगों का हो चुका है कोरेाना टेस्ट  93,420
  • अब तक कोरोना से ठीक हुए मरीज  12,352

स्वास्थ्य मंत्रायल की ओर से जारी सूची

राज्य/यूटी           10 लाख लोगों पर कितने लोगों की मौत

पुडुचेरी                403

महाराष्ट्र             335

गोवा                  331

दिल्ली                317

लद्दाख               225

चंडीगढ़             174

कर्नाटक           152

तमिलनाडु        135

अंडमान एवं निकोबार द्वीप 132

पंजाब            131

आंध्र प्रदेश       118

जम्मू एवं कश्मीर 100

सिक्किम          85

देश का औसत       81 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.