खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 16वें नंबर पर रहा चंडीगढ़
खेलो इंडिया गेम्स 2020 में इस बार चंडीगढ़ का प्रदर्शन औसतन रहा।
विकास शर्मा, चंडीगढ़ : खेलो इंडिया गेम्स 2020 में इस बार चंडीगढ़ का प्रदर्शन औसतन रहा। असम के गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया में चंडीगढ़ ने छह गोल्ड, दो सिल्वर और नौ ब्रांज मेडल जीतकर प्रतियोगिता में 16वां स्थान हासिल किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2020 में इस शहर के कुल 198 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें इंडव्यूजल कैटेगरी में 16 खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मेडल जीते, जबकि टीम इवेंट हॉकी और कबड्डी की अंडर-17 आयुवर्ग की लड़कों की टीम ने मेडल जीते। केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में चंडीगढ़ ने पहला स्थान हासिल किया था।
खेलो इंडिया में चंडीगढ़ हॉकी टीम ने इस बार जीता गोल्ड
खेलो इंडिया-2020 में चंडीगढ़ की अंडर-17 लड़कों की टीम ने इस बार गोल्ड मेडल जीता। गोल्ड विजेता टीम के खिलाड़ी इस प्रकार थे। टीम में बिक्रमजीत सिंह, रमनदीप सिंह, दीपक कुमार, अजय पाल, अंकुश, प्रदीप, प्रभजोत सिंह, रमन, हरपंथप्रीत सिंह, सुमित, अमृतपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, हिमवान, इंद्रप्रीत सिंह, अनमोल सिंह, परमवीर सिंह, गुरकीरत सिंह और हिम्मत सिंह थे। टीम कोच गुरमिदर सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ की कबड्डी टीम ने इससे पहले भी हर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। खेलो इंडिया 2019 में हम शानदार खेल के बावजूद मेडल जीतने से चूक गए थे, जबकि साल 2018 में हमने तीसरा स्थान हासिल किया था।
कबड्डी टीम अंडर-17 ने जीता ब्रांज मेडल
कबड्डी टीम ने खेलो इंडिया में ब्रांज मेडल जीता। टीम कोच मोहन राणा ने बताया कि इस विजेता टीम में बंटी, अजय, प्रिस, सचिन, राहुल, साहिल, मिथुन, अनिकेत, विशाल कौशल, विक्की, साहिल और अमित शामिल थे। इन खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम ने ब्रांज मेडल जीता। कोच ने बताया कि इससे पहले साल 2019 खेलो इंडिया गेम्स में हमारी लड़कों की अंडर-21 टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। खेलो इंडिया में हमारा प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। एकल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने जीते मेडल लॉन टेनिस
-लड़कों के अंडर-21 में प्रशांत गोप ने ब्रांज मेडल जीता।
-लड़कों के अंडर-21 में अभिषेक ने ब्रांज मेडल जीता। जूडो
-लड़कों के अंडर-23 आयुवर्ग में खेलते हुए आर्यन ने 73 किलोभार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।
-लड़कों के अंडर-17 आयुवर्ग में प्रिस ने सिल्वर मेडल जीता।
-लड़कियों के अंडर-21 आयुवर्ग के मुकाबले में अंजु कुमारी ने ब्रांज मेडल जीता। वेटलिफ्टिंग
-लड़कियों के अंडर-21 आयुवर्ग के 49 किलोग्राम भारवर्ग में वीरजीत कौर ने गोल्ड मेडल जीता।
-लड़कों के अंडर-17 आयुवर्ग के 81 किलोग्राम भारवर्ग में आदित्य नांरग ने ब्रांज मेडल जीता।
-लड़कों के अंडर-17 आयुवर्ग के 103 किलोग्राम भारवर्ग में परमिदर सिंह ब्रांज मेडल जीता। बॉक्सिंग
-63 किलोग्राम भारवर्ग में विकास कुमार ने गोल्ड मेडल जीता।
-70 किलोग्राम भारवर्ग में राहुल ने गोल्ड मेडल जीता।
-81 किलोग्राम भारवर्ग में योनम कंबोज ने सिल्वर मेडल जीता।
-66 किलोग्राम भारवर्ग में लवलीन कौर ने ब्रांज मेडल जीता।
-63 किलोग्राम भारवर्ग में ऋषिका ने ब्रांज मेडल जीता।
- 57 किलोग्राम भारवर्ग में रितु ने ब्रांज मेडल जीता। साइकिलिग
साइकिलिग में लड़कियों के अंडर-17 आयुवर्ग के मुकाबले में रीत कूपर ने ब्रांज मेडल जीता। आर्चरी-
लड़कों के अंडर-17 आयुवर्ग के मुकाबले में दिव्यांश कुमार ने गोल्ड मेडल जीता।