यात्रीगण ध्यान दें! चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज से बंद हो जाएंगे प्लेटफार्म नंबर 3 और 4; खुल जाएंगे 5 और 6
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते आज से प्लेटफार्म नंबर 3 और 4 बंद हो जाएंगे, जबकि 5 ...और पढ़ें

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को किया जा रहा अपग्रेड। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते लिया गया फैसला।
आज से 15 अक्टूबर तक बंद रहेंगे दोनों प्लेटफार्म।
यात्रा से पहले ट्रेन का संचालन, प्लेटफार्म जरूर जांचें।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन कार्य के चलते 15 अक्टूबर तक पावर और ट्रैफिक ब्लाॅक चल रहा है। इसी सिलसिले में मंगलवार से प्लेटफार्म नंबर तीन और चार बंद कर दिए जाएंगे। वहीं 10 सितंबर से बंद किए गए प्लेटफार्म नंबर पांच व छह खोल दिए जाएंगे। अब प्लेटफार्म नंबर पांच व छह से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ स्टेशन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) की ओर से किए जा रहे अपग्रेडेशन कार्य के लिए तीन चरणों में ब्लाॅक रहेगा। 10 से 21 सितंबर तक प्लेटफार्म नंबर-5 व 6 बंद किए गए थे। अब तीन अक्टूबर तक प्लेटफार्म नंबर-3 व 4 बंद रहेंगे।
प्लेटफार्म तीन व चार पर टीएफसी-ओएचई ब्लाॅक लेकर बैलेंस गर्डर की इरेक्शन-लांचिंग और मौजूदा एफओबी के गर्डर हटाने का काम किया जाएगा। ऐसे में उक्त दोनों प्लेटफार्म बंद होने से ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म से संचालन होगा, वहीं कुछ ट्रेनें रद और शार्ट टर्म किया गया है, जो पहले से ही निर्धारित है।
इसके अलावा अगले 12 दिन के लिए 17 ट्रेनों के बर्थिंग-प्लेटफार्म में बदलाव किया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का संचालन, प्लेटफार्म और ठहराव जरूर जांच लें।
12 ट्रेनें जा चुकी रद
ब्लाॅक के कारण 14331/14332, 54532/54531, 14541/14542, 14630/14629, 74646/74991, 74992/74645 समेत 12 ट्रेनें 10 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच अलग-अलग अवधि में रद रहेंगी। अकेले इन रद ट्रेनों के 442 फेरे प्रभावित होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों की तलाश करनी पड़ेगी।
कुछ ट्रेनें अंबाला तक ही चलेंगी
15063/15064 (आरएमआर-सीडीजी) की कुछ यात्राएं अंबाला में समाप्त/शुरू होंगी। इसी तरह 12983/12984 (एआईआई-सीडीजी) और 20989/20990 (यूडीजेड-सीडीजी) के भी निर्धारित रूट में बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों के कुछ फेरे चंडीगढ़ तक न जाकर अंबाला में समाप्त होंगे।
