विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्थापना दिवस पर करेंगे सम्मानित

Published: Tue, 27 Oct 2026 12:51 PM (IST)

चंडीगढ़ पुलिस को 1 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज प्रदान किया जाएगा। यह ...और पढ़ें

चंडीगढ़ पुलिस को स्थापना दिवस पर मिलेगा विशेष सम्मान। (सांकेतिक फोटो)

चंडीगढ़ पुलिस को स्थापना दिवस पर मिलेगा विशेष सम्मान। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. चंडीगढ़ पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज।

  2. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 नवंबर को देंगे सम्मान।

  3. उत्कृष्ट सेवाओं, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई से लेकर साइबर अपराधों की जांच और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल तक चंडीगढ़ पुलिस की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यही वजह है कि अब राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज (प्रेसिडेंट पुलिस कलर) मिलने जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 नवंबर को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद चंडीगढ़ पुलिस को यह सम्मान सौपेंगे। यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि 1 नवंबर 1966 को चंडीगढ़ पुलिस का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रेसिडेंट पुलिस कलर की मंजूरी मिलने की जानकारी देते हुए चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र भेजा है। इस सम्मान से चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों और जवानों का मनोबल बढ़ने की उम्मीद है। इसे पुलिस बल की सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज किसी पुलिस बल को उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सम्मान है। यह पुलिस बल की संस्थागत उपलब्धियों और सेवा परंपरा का प्रतीक है। सम्मान मिलने के बाद पुलिस बल को औपचारिक समारोहों और विशेष अवसरों पर ध्वज प्रदर्शित करने का गौरव प्राप्त होता है।