चंडीगढ़ पुलिस में 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, ASI और काॅन्स्टेबल बनने का सुनहरा अवसर
चंडीगढ़ पुलिस में 400 से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है, जिसमें काॅन्स्टेबल, होम गार्ड और एएसआई ...और पढ़ें

केंद्र सरकार से मंजूरी मिलते ही पुलिस भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
HighLights
425 पदों पर स्थायी भर्ती का खाका तैयार
काॅन्स्टेबल, होम गार्ड, एएसआई के पद रिक्त।
रिक्रूटमेंट रुल्स को कमेटी को मिल चुकी मंजूरी।
डाॅ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में रेगुलर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एएसआई और काॅन्स्टेबल बनने का सुनहरा अवसर मिलने वाला है। पुलिस महकमे में 425 पदों पर स्थायी भर्ती का खाका तैयार कर लिया गया है।
पहले चरण में 247 काॅन्स्टेबल की भर्ती होगी। इन पदों में 187 पद काॅन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव के तौर पर भरे जाएंगे। काॅन्स्टेबल वायरलेस के 60 पदों पर अलग से भर्ती होगी। पुलिस विभाग ने होम गार्ड वालंटियर्स के 155 पदों पर भर्ती को लेकर प्रस्ताव तैयार किया है।
चंडीगढ़ पुलिस में फिलहाल असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के 7 पद और टेलर के 2 पदों पर भर्ती की जानी है। प्रशासन की ओर से इन पदों पर भर्ती को लेकर रिक्रूटमेंट रुल्स को कमेटी को मंजूरी दी जा चुकी है।
केंद्र सरकार से मंजूरी मिलते ही आने वाले दिनों में भर्ती को लेकर विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की ओर से वाॅलंटियर्स रिटायरमेंट ली जा चुकी है, जिससे काफी पद खाली हैं।
